MP News: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, झूठा मामला गढ़ने का लगा आरोप

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर युवक को झूठा बयान देने और सरपंच पर गलत आरोप लगाने के लिए उकसाने का आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज की है।
MP News: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, झूठा मामला गढ़ने का लगा आरोप

अशोकनगर में युवक ने सरपंच पर जबरन मल खिलाने का झूठा आरोप लगाया था। जांच में सामने आया कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने युवक को ऐसा करने के लिए उकसाया। FIR दर्ज।

Congress Jitu Patwari News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कथित मानव मल खिलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती आरोपों में बताया गया था कि एक युवक को गांव के सरपंच ने जबरन मानव मल खिलाया। लेकिन अब पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला झूठा था और युवक ने राजनीतिक दबाव में आकर यह बयान दिया था। इस मामले में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गजराज लोधी ने खुद कबूल किया सच

अशोकनगर के निवासी गजराज लोधी, जिनके बयान के आधार पर यह मामला शुरू हुआ था, उन्होंने अब खुद सामने आकर कहा है कि उन्होंने सरपंच पर झूठा आरोप लगाया था। उन्होंने यह आरोप कांग्रेस नेताओं के कहने पर लगाया और इसके लिए उन्हें पैसे भी दिए गए। गजराज ने कलेक्टर को एक एफिडेविट सौंपा, जिसमें उन्होंने पूरी कहानी बताई।

MP News: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, झूठा मामला गढ़ने का लगा आरोप

पुलिस ने एफआईआर की पुष्टि की

इस पूरे मामले में अशोकनगर के एसपी विनीत कुमार जैन ने बयान देते हुए कहा कि गजराज लोधी ने स्वीकार किया है कि उसने सरपंच पर झूठे आरोप लगाए और यह सब कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के कहने पर किया गया। पुलिस ने अब बीएनएस की धाराओं के तहत जीतू पटवारी पर मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

गजराज लोधी का आरोप था कि गांव के सरपंच ने उसे जबरन मानव मल खिलाया। यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में तेजी से फैल गया। इसके तुरंत बाद कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने जांच शुरू की और अब गजराज के बयान ने पूरा मामला पलट दिया है।

गजराज ने एफिडेविट में क्या कहा

MP News: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, झूठा मामला गढ़ने का लगा आरोप

गजराज ने अपने एफिडेविट में बताया कि कुछ कांग्रेस नेता उसे ओरछा लेकर गए और वहां पर उससे कहा गया कि वह सरपंच पर आरोप लगाए। इसके लिए उसे पैसों का लालच भी दिया गया। गजराज ने यह भी कहा कि उसने राजनीतिक दबाव में आकर यह झूठ बोला।

जीतू पटवारी का बयान

FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा, "जहां भी दलितों और किसानों पर अत्याचार होता है, वहां विपक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि वह आवाज उठाए। लेकिन सरकार की प्राथमिकता मामले की निष्पक्ष जांच के बजाय विपक्ष को फंसाना है। मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, उन्हें साधुवाद और शुभकामनाएं।"

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह "सस्ती सियासत के लिए प्रदेश की साख गिराने का षड्यंत्र" है। उन्होंने मांग की कि इस तरह के झूठे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

Leave a comment