Munjya Box Office Collection: दर्शकों को खूब पसंद आ रही 'मुंज्या' की खौफनाक कहानी, फिल्म ने पहले ही दिन कि जबरदस्त कमाई, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़,साऊथ मूवी हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

शारवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर हॉरर-कॉमेडीफिल्म फिल्म 'मुंज्या' ने पहले दिन कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. मेकर ने बताया कि फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा की कमाई की है और दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही हैं।

बॉलीवुड: शारवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' शुक्रवार (7 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर तो पहले ही काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा था, अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आकंड़ों ने भी सबको चौंका दिया है। फिल्म मेकर ने Subkuz.com को बताया कि मुंज्या ने पहले दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा का कलेक्शन किया है और दर्शकों से वाह-वाही बटोरी है। आदित्य सरपोतदर के डायरेक्शन में बनी मुंज्या में शारवरी वाघ, अभय वर्मा के साथ मोना सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं।

पहले दिन फिल्म 'मुंज्या' का कलेक्शन

Munjya Box Office Collection: दर्शकों को खूब पसंद आ रही 'मुंज्या' की खौफनाक कहानी, फिल्म ने पहले ही दिन कि जबरदस्त कमाई, पढ़ें पूरी खबर

आदित्य सरपोतदर ने मीडिया को बताया कि 'मुंज्या' फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मुंज्या ने भारत में रिलीज होने के पहले ही दिन 3.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो कि उम्मीद से काफी ज्यादा है। शुक्रवार को हिंदी बेल्ट में मुंज्या को कुल मिलाकर 21.49 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी हासिल हुई। सुबह के शो में 11 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी थी, जो शाम और रात के शो में बढ़कर क्रमश: 22 और 38 प्रतिशत हो गई।

सिंगल मदर के रोल में नजर आई मोना सिंह

Munjya Box Office Collection: दर्शकों को खूब पसंद आ रही 'मुंज्या' की खौफनाक कहानी, फिल्म ने पहले ही दिन कि जबरदस्त कमाई, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी पुणे और कोंकण क्षेत्र के आस-पास घूमती है। फिल्म में शरवरी और अभय के अलावा मोना सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे क्रीचर की है जो अभय द्वारा निभाए रोल बिट्टू के जीवन में बहुत ज्यादा मुसीबत पैदा करता है। फिल्म में मोना सिंह सिंगल मदर का रोल प्ले कर रही है, जो बिट्टू को लेकर जरूरत से ज्यादा फिक्र मंद है और उसका अपनी जान से भी ज्यादा ख्याल रखती हैं।

सनी कौशल ने की फिल्म की तारीफ

Munjya Box Office Collection: दर्शकों को खूब पसंद आ रही 'मुंज्या' की खौफनाक कहानी, फिल्म ने पहले ही दिन कि जबरदस्त कमाई, पढ़ें पूरी खबर

फिल्म 'मुंज्या' को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू हासिल हो रहा है। सब को हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में मनोज बाजपेयी की स्टारर फिल्म  'भैया जी' और राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'श्रीकांत' को भी पछाड़ दिया है। दोनों फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन के रिकॉर्ड को मुंज्या ने तोड़ दिया है। अभिनेता सनी कौशल ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की हैं। सनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की खूब सराहना की हैं।

Leave a comment