Nayanthara-Dhanush Controversy: कॉपीराइट केस में धनुष की बड़ी जीत, कोर्ट ने नेटफ्लिक्स की याचिका की खारिज, जानें पूरी खबर 

मद्रास हाई कोर्ट ने धनुष के पक्ष में फैसला सुनाया, नेटफ्लिक्स की याचिका को खारिज किया। जानें कैसे नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में बिना अनुमति फिल्म क्लिप इस्तेमाल

Nayanthara-Dhanush Controversy: मद्रास हाई कोर्ट ने चर्चित कॉपीराइट मामले में अभिनेता धनुष के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नेटफ्लिक्स की याचिका को खारिज कर दिया है। यह मामला नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री "Nayanthara Beyond the Fairy Tale" में बिना अनुमति धनुष की फिल्म "Naanum Rowdy Dhaan" की तीन सेकंड की क्लिप के इस्तेमाल से जुड़ा था। कोर्ट के इस फैसले से धनुष को बड़ी राहत मिली हैं।

धनुष ने किया था केस, कोर्ट ने माना दावा सही

Nayanthara-Dhanush Controversy: कॉपीराइट केस में धनुष की बड़ी जीत, कोर्ट ने नेटफ्लिक्स की याचिका की खारिज, जानें पूरी खबर 

धनुष ने नवंबर 2024 में नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनके प्रोडक्शन हाउस Rowdy Pictures Private Limited के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म की क्लिप बिना अनुमति इस्तेमाल की गई। उन्होंने पहले ही नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर फुटेज नहीं हटाई गई, तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

नेटफ्लिक्स की याचिका खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान, जस्टिस अब्दुल कुद्दुस ने फैसला सुनाते हुए कहा कि नेटफ्लिक्स को इस विवाद पर मुकदमा करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उसने डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने का अनुबंध मात्र किया था, जबकि विवाद फिल्म निर्माताओं के साथ था।

क्या है पूरा मामला?

Nayanthara-Dhanush Controversy: कॉपीराइट केस में धनुष की बड़ी जीत, कोर्ट ने नेटफ्लिक्स की याचिका की खारिज, जानें पूरी खबर 

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने के बाद धनुष और उनके प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया था कि इसमें उनकी फिल्म "Naanum Rowdy Dhaan" की क्लिप बिना अनुमति इस्तेमाल की गई। इस पर कोर्ट ने नयनतारा से जवाब मांगा था।

नयनतारा ने कोर्ट में कहा था कि उन्होंने फिल्म की क्लिप नहीं, बल्कि उसके बीटीएस (बिहाइंड द सीन) फुटेज का इस्तेमाल किया था और इसके लिए धनुष से इजाजत मांगी गई थी। हालांकि, धनुष ने इन दावों को खारिज करते हुए नयनतारा से 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा था।

नयनतारा की फिल्मों पर विवाद जारी

Nayanthara-Dhanush Controversy: कॉपीराइट केस में धनुष की बड़ी जीत, कोर्ट ने नेटफ्लिक्स की याचिका की खारिज, जानें पूरी खबर 

यह पहली बार नहीं है जब नयनतारा की किसी फिल्म को लेकर विवाद हुआ हो। साल 2023 में आई उनकी फिल्म "Annapoorani" को भी नेटफ्लिक्स पर भारी विवादों के चलते बैन कर दिया गया था।

कोर्ट के फैसले का असर

इस फैसले के बाद अब नेटफ्लिक्स को अपनी डॉक्यूमेंट्री में से संबंधित फुटेज हटानी होगी। साथ ही, यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री में कॉपीराइट मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता हैं।

Leave a comment