RBI Office Attendant भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी। उम्मीदवार 10वीं पास और संबंधित राज्य के निवासी होने चाहिए। चयन ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा के माध्यम से होगा। शुरुआती वेतन ₹24,250 से ₹46,029 तक होगा।
RBI Office Attendant भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए Office Attendant के 572 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 15 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर प्रकाशित हुई। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही होगी।
इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। पदों के लिए स्थानीय भाषा में दक्षता आवश्यक है। उम्मीदवार को उस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का निवासी होना चाहिए, जिसमें वह आवेदन कर रहे हैं।
कितने पद और किस राज्य में वैकेंसी
RBI ने देशभर में Office Attendant पदों के लिए राज्यवार रिक्तियों को इस प्रकार जारी किया है:
- अहमदाबाद – 29 पद
- बेंगलुरु – 16 पद
- भोपाल – 4 पद
- भुवनेश्वर – 36 पद
- चंडीगढ़ – 2 पद
- चेन्नई – 9 पद
- गुवाहाटी – 52 पद
- हैदराबाद – 36 पद
- जयपुर – 42 पद
- कानपुर एवं लखनऊ – 125 पद
- कोलकाता – 90 पद
- मुंबई – 33 पद
- नई दिल्ली – 61 पद
- पटना – 37 पद
वेतन और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से ₹24,250 प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। वेतन संरचना इस प्रकार है: ₹24,250 – 840 (4) – ₹27,610 – 980 (3) – ₹30,550 – 1,200 (3) – ₹34,150 – 1,620 (2) – ₹37,390 – 1,990 (4) – ₹45,350 – 2,700 (2) – ₹50,750 – 2,800 (1) – ₹53,550, साथ ही समय-समय पर अन्य भत्ते भी मिलेंगे। वर्तमान वेतनमान के अनुसार कार्यालय परिचारकों का प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (एचआरए के बिना) लगभग ₹46,029 प्रति माह होगा, जिसमें सभी अधिशेष भत्ते शामिल नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
RBI Office Attendant पदों के लिए चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें रीजनिंग, सामान्य अंग्रेज़ी, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक योग्यता जैसे विषयों के कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी और अंग्रेज़ी या हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण में भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) देनी होगी।
एलपीटी संबंधित राज्य की आधिकारिक या स्थानीय भाषा में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही अंतिम रूप से चयनित होंगे। जो उम्मीदवार एलपीटी में असफल होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार सबसे पहले RBI की वेबसाइट www.rbi.org.in खोलें। “Recruitment” सेक्शन में जाएं और “Office Attendant Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “Apply Online” या “Online Registration” लिंक से फॉर्म भरें।
फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और डोमिसाइल विवरण सही-सही भरें। पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और भुगतान रसीद का स्क्रीनशॉट संभाल कर रखें।
यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, क्योंकि RBI जैसी प्रतिष्ठित संस्था में नौकरी मिलने पर स्थायी रोजगार, आकर्षक वेतन और भत्तों के साथ करियर की शुरुआत हो सकती है।













