WhatsApp ने नए साल की शुरुआत में अपने ग्रुप चैट फीचर्स को अपडेट किया है। अब यूजर्स मैंबर टैग, टेक्स्ट स्टिकर और स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर का इस्तेमाल कर ग्रुप कम्युनिकेशन को आसान, क्रिएटिव और इंटरैक्टिव बना सकते हैं। ये फीचर्स बड़े ग्रुप्स में पहचान, एक्सप्रेशन और इवेंट प्लानिंग को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
WhatsApp Group Updates 2026: नए साल के अवसर पर WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए तीन नई फीचर्स पेश की हैं। मैंबर टैग से ग्रुप में यूजर्स के रोल और पहचान स्पष्ट होंगे, टेक्स्ट स्टिकर से कोई भी वर्ड स्टिकर में बदला जा सकेगा और स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर से ग्रुप इवेंट्स को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा। यह अपडेट ग्रुप कम्युनिकेशन को सिर्फ मैसेजिंग से आगे बढ़ाकर इंटरैक्टिव और स्मार्ट बनाने के लिए है।
WhatsApp ने नए साल पर पेश की तीन नई फीचर्स
WhatsApp ने नए साल की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने ग्रुप चैट के लिए तीन नई फीचर्स लांच की हैं, जिनमें मैंबर टैग, टेक्स्ट स्टिकर और स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर शामिल हैं। ये फीचर्स ग्रुप कम्युनिकेशन को आसान, इंटरैक्टिव और बेहतर बनाएंगे। अब यूजर्स न सिर्फ मैसेजिंग कर पाएंगे, बल्कि ग्रुप में रोल, एक्सप्रेशन और इवेंट प्लानिंग को भी स्मार्ट तरीके से मैनेज कर सकेंगे।
मैंबर टैग से ग्रुप में पहचान आसान
WhatsApp की नई मैंबर टैग फीचर से ग्रुप में किसी भी यूजर का रोल या लेबल आसानी से दिखाया जा सकेगा। यह बड़े ग्रुप्स में खासकर उपयोगी साबित होगा, जहां सभी मेंबर्स एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।
यूजर्स इस टैग को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, स्पोर्ट्स टीम के ग्रुप में कोई यूजर खुद को गोलकीपर टैग कर सकता है, वहीं स्कूल ग्रुप में वही व्यक्ति आर्ट टीचर का टैग इस्तेमाल कर सकता है। इससे ग्रुप में नेम और रोल स्पष्ट होंगे और कम्युनिकेशन बेहतर होगा।

टेक्स्ट स्टिकर से बने क्रिएटिव एक्सप्रेशन
WhatsApp ने टेक्स्ट स्टिकर फीचर भी पेश किया है, जो यूजर्स को किसी भी वर्ड या फ्रेज को स्टिकर में बदलने की सुविधा देता है। अब आप किसी भी टेक्स्ट को स्टिकर में बदलकर सीधे चैट में शेयर कर सकते हैं।
स्टिकर सर्च में टेक्स्ट एंटर करना काफी आसान है। इसके बाद स्टिकर को सेव किया जा सकता है और ग्रुप चैट में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो चैट में क्रिएटिव तरीके से एक्सप्रेशन दिखाना चाहते हैं।
स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर से प्लानिंग आसान
WhatsApp ने ग्रुप इवेंट रिमाइंडर को और स्मार्ट बना दिया है। अब किसी ग्रुप में इवेंट क्रिएट करते समय यूजर कस्टम रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, जिससे पार्टिसिपेंट्स को सही समय और इवेंट का प्रकार समझ में आएगा।
इस फीचर से ग्रुप इवेंट्स को मैनेज करना आसान होगा। चाहे वर्चुअल मीटिंग हो या इन-पर्सन गेट-टुगेदर, सभी को सही रिमाइंडर मिलेगा। WhatsApp की यह कोशिश ग्रुप को सिर्फ मैसेजिंग से आगे बढ़ाकर एक प्लानिंग हब में बदलने की दिशा में है।










