Nehal Chudasama ने अमीन घेसमती संग रिश्ता किया ऑफिशियल, पोस्ट से शादी की अफवाहों पर भी लगाया ब्रेक

Nehal Chudasama ने अमीन घेसमती के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने रिलेशनशिप पर बात की और शादी की अफवाहों को

‘बिग बॉस 19’ फेम नेहल चुडासमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अमीन घेसमाती के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस और मॉडल ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन पोस्ट्स पर भी बात की, जिनमें अमीन को उनका पति बताया गया था।

Nehal Chudasama-Amin Ghesmati Relationship: ‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आईं नेहल चुडासमा ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मॉडल और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अमीन घेसमती के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। हालांकि, इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है। नेहल के पोस्ट का कैप्शन सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप और शादी की खबरों को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है।

अमीन घेसमती संग रिश्ते पर नेहल ने लगाई मुहर

नेहल चुडासमा ने हाल ही में अमीन घेसमती के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन अभी पति-पत्नी नहीं हैं। नेहल ने मजाकिया अंदाज में यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अमीन से कैप्शन में ‘पति’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा था, क्योंकि उनकी शादी अभी नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते और अमीन के प्रति प्यार का इजहार किया।

इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई। नेहल के इस कदम को उनके रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार करने के तौर पर देखा जा रहा है।

ब्राइडल लुक के बाद शुरू हुई थी शादी की चर्चा

नेहल और अमीन की शादी को लेकर अटकलें कुछ समय पहले उस वक्त तेज हुई थीं, जब अभिनेत्री ने ब्राइडल लुक में एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में वह एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आई थीं। पोस्ट के कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

बाद में एक अवॉर्ड शो के दौरान नेहल ने इन खबरों पर सफाई देते हुए संकेत दिया था कि अमीन को उनका पति बताना सही नहीं है। अब अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।

फैंस को पसंद आ रही है नेहल-अमीन की जोड़ी

नेहल के पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की और उन्हें ‘आइडल कपल’ बताया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि वह भी भविष्य में ऐसा ही प्यार पाना चाहता है। इस पर नेहल ने जवाब दिया कि उन्हें भी यह रिश्ता उस समय मिला, जब वह प्यार की तलाश नहीं कर रही थीं। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि हर किसी को अपनी जिंदगी में ऐसा प्यार महसूस हो। नेहल का यह जवाब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं अमीन घेसमती?

अमीन घेसमती ईरान के तेहरान में जन्मे मॉडल, फिटनेस ट्रेनर, एथलीट और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने मॉडलिंग और फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिटनेस को करियर बनाने से पहले उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अमीन कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं और भारत के प्रमुख फैशन इवेंट्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। मॉडलिंग के अलावा वह फिटनेस कोच, किकबॉक्सर और मेन्स फिजिक एथलीट के तौर पर भी सक्रिय हैं।

वह फिटनेस और मॉडलिंग से जुड़े अपने कुछ वेंचर्स भी चलाते हैं। सोशल मीडिया पर अमीन नियमित रूप से वर्कआउट, फिटनेस टिप्स, लाइफस्टाइल और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो साझा करते हैं।

Leave a comment