NZ vs PAK 1st T20: पहले ही मैच में पाकिस्तान ने फिर कटवाई नाक, न्यूजीलैंड ने 91 रनों पर समेटा; जैकब डफी ने हासिल किए 4 विकेट

न्यूजीलैंड ने पहले ही T20 में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। पाक टीम सिर्फ 91 रनों पर सिमटी, जैकब डफी ने 4 विकेट झटके। कीवियों ने आसानी से मैच जीता

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से धराशायी हो गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए मेहमान टीम को महज 91 रनों पर ढेर कर दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम महज 91 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तानी बल्लेबाजी का बुरा हाल

NZ vs PAK 1st T20: पहले ही मैच में पाकिस्तान ने फिर कटवाई नाक, न्यूजीलैंड ने 91 रनों पर समेटा; जैकब डफी ने हासिल किए 4 विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर्स हसन नवाज और मोहम्मद हारिस बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान सलमान आगा (18) और इरफान खान (1) भी कुछ खास नहीं कर सके। पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह (32 रन, 3 छक्के) ही संघर्ष करते दिखे, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। पूरी टीम 18.4 ओवरों में सिर्फ 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का जलवा

जैकब डफी: 3.4 ओवर, 14 रन, 4 विकेट
काइल जैमिसन: 4 ओवर, 8 रन, 3 विकेट
ईश सोढ़ी: 4 ओवर, 27 रन, 2 विकेट

बाबर-रिजवान की गैरमौजूदगी में पस्त हुई पाकिस्तान टीम

NZ vs PAK 1st T20: पहले ही मैच में पाकिस्तान ने फिर कटवाई नाक, न्यूजीलैंड ने 91 रनों पर समेटा; जैकब डफी ने हासिल किए 4 विकेट

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई। नए खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश पाकिस्तान के लिए भारी पड़ी और टीम शर्मनाक हार की कगार पर पहुंच गई। अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान इस करारी शिकस्त के बाद अगले मुकाबलों में किस तरह वापसी करता हैं।

Leave a comment