लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars 2025) का भव्य आयोजन हुआ, जहां हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जादू बिखेरा। यह रात न केवल सिनेमा के लिए बल्कि फैशन जगत के लिए भी बेहद खास रही, जहां सेलेब्रिटीज के लुक्स ने सबका ध्यान खींचा। इस साल का ऑस्कर रेड कार्पेट अनोखे फैशन स्टेटमेंट्स और ट्रेंडसेटिंग आउटफिट्स का साक्षी बना, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सेलेब्रिटीज के शानदार लुक्स
1. सेलेना गोमेज (Selena Gomez)
![]()
सेलेना ने इस बार रेड कार्पेट पर राल्फ लॉरेन का स्पेशल रोज़-गोल्ड गाउन पहनकर जलवा बिखेरा। उनके गाउन की खासियत थी कि उस पर छोटे-छोटे सितारे जड़े हुए थे, जो उनके लुक को स्पार्कलिंग बना रहे थे। डायमंड ज्वेलरी और परफेक्ट मेकअप के साथ सेलेना किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
2. अरियाना ग्रांडे (Ariana Grande)
![]()
मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस अरियाना ग्रांडे ने इस बार रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाने के लिए खास जेली-फिश स्टाइल गाउन चुना, जो पिंक और गोल्डन ह्यू में था। यह ड्रेस उन्हें एक अनोखा और ग्रेसफुल लुक दे रही थी। इस साल अरियाना ऑस्कर के लिए नामांकित भी थीं, जिससे उनका यह लुक और भी खास हो गया।
3. डेमी मूर (Demi Moore)
![]()
हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डेमी मूर ने सिल्वर-बॉडी हगिंग गाउन पहना, जो उनकी स्टाइलिश पर्सनालिटी को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज़ और खुले बालों के साथ पूरा किया, जिससे वे बेहद ग्लैमरस नजर आईं।
4. एमा स्टोन (Emma Stone)
![]()
पिछले साल की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन इस बार रेड कार्पेट पर ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रेट गाउन में नजर आईं। उनके लुक को डायमंड ईयररिंग्स और क्लासिक रेड लिपस्टिक ने और भी निखार दिया।
5. जोई सल्डाना (Zoe Saldana)
![]()
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' फेम जोई सल्डाना ने महरून और ब्लैक गाउन में धमाकेदार एंट्री की। उनका यह यूनिक आउटफिट सभी की निगाहों का केंद्र बना। जोई इस बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के कारण भी चर्चा में रहीं।
6. माइली साइरस (Miley Cyrus)
![]()
ब्लैक हाल्टर नेक गाउन में माइली साइरस ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उनके क्लासिक लुक को डायमंड जूलरी और न्यूड मेकअप ने और भी एलिगेंट बना दिया। इस साल ऑस्कर रेड कार्पेट पर जहां एक ओर विंटेज ग्लैम नजर आया, वहीं कई सेलेब्रिटीज ने फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन्स और इनोवेटिव फैशन के साथ प्रयोग किया। क्लासिक ब्लैक, शिमरी गोल्ड, और पेस्टल शेड्स का दबदबा देखने को मिला।











