PAK vs BAN Test Match: पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, शतक से चूके शादमान, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के कंधो पर पारी की जिम्मेदारी

पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, शतक से चूके शादमान, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के कंधो पर पारी की जिम्मेदारी, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़

 

रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों को पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बहुत देर तक परेशान किया। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान अपने शतक से केवल 7 रन दूर रह गए और टी ब्रेक पर जाने से पहले 93 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं।

PAK vs BAN Test Match: पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, शतक से चूके शादमान, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के कंधो पर पारी की जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पांच विकेट नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं। स्टंप तक मुस्फिकुर रहीम 55 और लिटन दास 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश अभी भी पाकिस्तान की पहली पारी से 132 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल बांग्लादेश ने 27 रन से आगे बढ़ाते हुए शुरू किया।

पाकिस्तान को जल्दी ही पहली सफलता मिली, जब जाकिर हसन 12 रन बनाकर नसीम शाह के हाथों आउट हो गए। कप्तान नजमुल हसन शांतो भी कुछ खास नहीं कर सके और 16 रन बनाकर खुर्म शाहजाद का शिकार बन गए।

मोमिनुल हक और शादमान की शानदार पारी

PAK vs BAN Test Match: पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, शतक से चूके शादमान, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के कंधो पर पारी की जिम्मेदारी

बांग्लादेश की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए एक छोर पर खड़े शादमान इस्लाम ने रन गति को बनाए रखा और लंच ब्रेक पर जाने से पहले शादमान ने नसीम शाह की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस्लाम को मोमिनुल हक का अच्छा साथ मिला। मोमिनुल हक दुर्भाग्यशाली रहे और 50 के निजी स्कोर पर खुर्म शाहजाद को अपना विकेट दे बैठे।

PAK vs BAN Test Match: पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, शतक से चूके शादमान, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के कंधो पर पारी की जिम्मेदारी

इसके बाद शादमान को मुस्फिकुर रहीम का साथ मिला। हालांकि, टी ब्रेक पर जाने से पहले शादमान अपना विकेट गंवा बैठे। वह 7 रन से अपना शतक जड़ने से चूक गए और 93 के स्कोर पर मोहम्मद अली का शिकार बने। शाकिब अल हसन के बल्ले से रन निकले और वह 15 रन बनाकर सैम अयूब का शिकार बने।

रहीम और लिटन के कंधों पर पूरा दारोमदार

PAK vs BAN Test Match: पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा, शतक से चूके शादमान, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास के कंधो पर पारी की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पांच घंटे तक बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। हालांकि मुस्फिकुर रहीम और लिटन दास ने पांच विकेट गिरने के बाद संयम से खेलते हुए टीम को और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और धैर्यपूर्वक खेलते हुए टीम का स्कोर 300 रन के पार ले जाने में सफल रहे। पाकिस्तान की ओर से खुर्म ने दो विकेट हासिल किए।  बांग्लादेश अभी भी पाकिस्तान की पहली पारी से 132 रन पीछे है और उसके हाथ में पांच विकेट हैं।

 

 

 

Leave a comment