Bihar Mosam Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित, मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

बिहार के 5 जिलों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होने वाला है। मौसम विभाग ने यहां तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को इस संदर्भ में विशेष चेतावनी दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई हैं।

Bihar Mosam Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित

पटना: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में पिछले दो दिनों से मानसून की सक्रियता जारी है। इसके प्रभाव से पटना और कई अन्य जिलों में बारिश होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार (24 अगस्त) को पटना समेत अधिकांश क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। किसानों को इस संदर्भ में विशेष चेतावनी दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई हैं।

बिहार में तूफान-बारिश का अलर्ट

Bihar Mosam Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों कैमूर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में तेज तूफान और गरज-तड़क के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। यह किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि इस मौसम में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका ज्यादा रहती हैं।

बंगाल की कड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण हुआ सक्रिय

Bihar Mosam Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों और पूर्वोत्तर झारखंड के आसपास स्थित है। डेहरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इन प्रभावों के कारण अगले तीन दिनों तक राज्य में वर्षा की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को पटना सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। पटना में शुक्रवार को 13.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान गया जिले के नीमचक बथानी में सबसे अधिक वर्षा 105.4 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में हो रही वर्षा के कारण दरभंगा और समस्तीपुर को छोड़कर पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दो डिग्री की गिरावट के साथ दर्ज किया गया, जबकि पुपरी, सीतामढ़ी में 35.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को इन शहरों में हुई बारिश

Bihar Mosam Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित

बता दें गया के खीजरसराय में 104.6 मिमी, भागलपुर के खेलगांव में 85.4 मिमी, गया के बेलागंज में 84.8 मिमी, अरवल के कलेर में 81.2 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 80.0 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 72.2 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 71.4 मिमी, पटना के मसौढ़ी में 69.6 मिमी, कटिहार के मनहारी में 68.4 मिमी, बांका के अमरपुर में 62.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुरा में 58.4 मिमी, जमुई में 55.0 मिमी और सिवान के हुसैनगंज में 48.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Bihar Mosam Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित

शहर              अधिकतम        न्यूनतम

पटना                31.4              26.9

भागलपुर          30.7              25.7

पूर्णिया              32.3              26.1

मुजफ्फरपुर     30.5              27.3

 

Leave a comment