पानी की लीकेज से फैला संक्रमण, दूषित पानी पिने से हुई 8 मौते, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

भागीरथपुरा में पानी की लाइन में लीकेज से दूषित पानी सप्लाई हुआ। 8 लोगों की मौत हुई, 111 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार इलाज और मुआवजा दे रही है।
पानी की लीकेज से फैला संक्रमण, दूषित पानी पिने से हुई 8 मौते, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से 8 लोगों की मौत और 111 लोग बीमार हुए। पानी की मुख्य लाइन में लीकेज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। इलाज सरकारी खर्च पर किया जा रहा है, मृतकों के परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।

Madhya Pradesh: भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 3 और लोगों की मौत की खबर सामने आई। इससे पहले मंगलवार तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें नंदराम (70), उर्मिला (60), ताराबाई कोरी (70), गोमती रावत (50), उमा कोरी (31), संतोष बिगोलिया और अन्य शामिल हैं।

अस्पतालों में अब तक 111 लोग भर्ती हैं। अरबिंदो अस्पताल में तीन मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर 100 बेड वाला अलग यूनिट बनाकर मरीजों का इलाज शुरू किया गया। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पानी पीने में भी डर रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्रवाई

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। भागीरथपुरा के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों से कोई शुल्क न लिया जाए और इलाज का पूरा खर्च शासन वहन करेगा।

पानी की लीकेज से फैला संक्रमण, दूषित पानी पिने से हुई 8 मौते, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

सीएमएचओ के अनुसार इलाके में 2703 घरों का सर्वे किया गया और लगभग 12,000 लोगों की जांच हुई। मौके पर 1146 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा क्लोरीन, जिंक टैबलेट और ओआरएस बांटे जा रहे हैं। क्षेत्र में 4 एम्बुलेंस, 14 डॉक्टर और 24 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं।

दूषित पानी का स्रोत

भागीरथपुरा में शौचालय के नीचे मुख्य जल लाइन में लीकेज पाया गया। इसी लीकेज के कारण दूषित पानी पाइपलाइन में मिला और लोगों ने इसे पी लिया। नर्मदा जल आपूर्ति लाइन से भी बदबूदार और गंदा पानी आ रहा था।

चार महीने पहले नई पानी की लाइन के लिए टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने इसे नहीं खोला। अब टेंडर खोला गया और जेसीबी से सुविधाघर तोड़कर मेन लाइन की मरम्मत की गई। इलाके में गंदा पानी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ था।

मृतकों को आर्थिक सहायता 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 70 से ज्यादा पानी के सैंपल लिए गए हैं और सभी मरीजों का इलाज सरकारी खर्च पर होगा। जो लोग इलाज के लिए पैसे जमा कर चुके हैं, उन्हें रिफंड मिलेगा।

अधिकारियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जोनल अधिकारी शालिग्राम शितोले और सहायक अभियंता योगेश जोशी निलंबित कर दिए गए, जबकि डिप्टी इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव की सेवा समाप्त कर दी गई। तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जिसमें आईएएस नवजीवन पंवार, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप निगम और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय शामिल हैं।

इलाके में 50 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि उबला हुआ पानी पिएं और बाहर का भोजन या कटे फल न खाएं। इलाके की 15 गलियों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ घर-घर जाकर इलाज कर रहे हैं।

Leave a comment