प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में आज, शनिवार को लगभग 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बराक घाटी की महत्वपूर्ण भौगोलिक और आर्थिक भूमिका पर जोर दिया और कहा कि इस क्षेत्र से दक्षिण पूर्व एशिया के बड़े बाजार तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
PM Modi: असम के Silchar में शनिवार को Narendra Modi ने 24 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने असम की Barak Valley की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, सिलचर को बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है। यह वो जगह है, जिसने भाषा और संस्कृति को मिलाकर एक विशेष पहचान बनाई है।
बराक नदी के उपजाऊ मैदान, यहां के चाय बागान, किसानों, व्यापार मार्गों और शिक्षा संस्थानों को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। यह क्षेत्र असम ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर पूर्व और West Bengal से जोड़ता है। बराक घाटी के इस क्षेत्र को 21वीं सदी में और मजबूत करने के लिए मैं आपके बीच आया हूं। पीएम मोदी ने इस मौके पर क्षेत्रीय विकास, कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कई योजनाओं का उल्लेख किया और स्थानीय लोगों को बेहतर अवसरों के लिए आश्वस्त किया।
सिलचर-शिलॉन्ग एक्सेस कंट्रोल्ड हाई स्पीड कॉरिडोर
![]()
प्रधानमंत्री ने सिलचर-शिलॉन्ग कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। यह 166 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर लगभग 22,860 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इस कॉरिडोर से गुवाहाटी और सिलचर के बीच यात्रा का समय घटकर 8.5 घंटे से केवल 5 घंटे रह जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, इस कॉरिडोर से सिलचर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा कनेक्ट होंगे। इसके आगे बांग्लादेश और म्यांमार से दक्षिण पूर्व एशिया के विशाल बाजार तक पहुंच बनाई जाएगी।
प्रधानमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं से बराक घाटी उत्तर पूर्व का एक बड़ा लॉजिस्टिक और ट्रेड हब बनेगी। "रेल, कृषि, वन जैसे प्रोजेक्ट से नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का उद्देश्य पिछड़े और सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाना है।
कांग्रेस पर निशाना
संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, "आजादी के दशकों तक कांग्रेस ने उत्तर पूर्व को दिल्ली और दिल दोनों से दूर रखा। बराक घाटी का समुद्र से संपर्क भी कांग्रेस ने ही तोड़ा। जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है।" प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई और युवाओं को हिंसा व आतंकवाद में उलझा रखा। वहीं भाजपा ने सीमावर्ती गांवों को प्राथमिकता देते हुए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम लागू किया।












