Preity Zinta: करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस, IPL से होती है मोटी कमाई

बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है। जानें प्रिटी जिंटा की संपत्ति, निवेश और आईपीएल

बॉलीवुड एक्ट्रेस Preity Zinta ने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। अब प्रीति जिंटा सालों बाद फिल्म Lahore 1947 में नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस में भी शानदार सफलता हासिल की। साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली प्रीति जिंटा आज करोड़ों की मालकिन हैं। अपनी एक्टिंग की प्रतिभा और बिजनेस वेंचर्स की बदौलत उन्होंने खुद को केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि निवेश और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भी स्थापित किया है।

IPL में स्मार्ट निवेश

प्रीति जिंटा ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की प्रमुख फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) की को-ओनर बनकर खेल जगत में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने उस समय 35 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उस समय टीम की कीमत 76 मिलियन डॉलर (लगभग 6,232 करोड़ रुपये) थी, जो अब बढ़कर 925 मिलियन डॉलर (75,850 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है।

टीम का मुनाफा केवल स्पॉन्सरशिप से नहीं आता, बल्कि IPL की टिकट बिक्री का करीब 80% हिस्सा टीम के मालिकों के खाते में जाता है। प्रीति का यह स्मार्ट निवेश समय के साथ उन्हें शानदार लाभ पहुंचा रहा है और IPL से उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

प्रॉपर्टी और आलीशान जीवन

Preity Zinta: करोड़ों की मालकिन हैं एक्ट्रेस, IPL से होती है मोटी कमाई

IPL में निवेश के अलावा, प्रीति ने रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाया है। मुंबई के पाली हिल्स में उनका एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, उन्होंने अपने होमटाउन शिमला में 7 करोड़ रुपये का घर भी खरीदा है। प्रीति जिंटा की कुल नेटवर्थ लगभग 183 करोड़ रुपये मानी जाती है। शादी के बाद वह लॉस एंजेल्स में रहती हैं, लेकिन भारतीय संपत्तियों में उनका निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रीति जिंटा लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी, जिसे राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए प्रीति को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, अली फजल और शबाना आज़मी जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा, प्रीति एक विज्ञापन का प्रचार करने के लिए लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी फिल्मों और विज्ञापनों से होने वाली कमाई उनके वित्तीय सामर्थ्य को और मजबूत करती है।

लग्जरी कार कलेक्शन

प्रीति जिंटा को लग्जरी कारों का बेहद शौक है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास कई महंगी और हाई-एंड गाड़ियां हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • मर्सिडीज-बेंज GLS 350d
  • रेंज रोवर वोग
  • लेक्सस LX 470

इन गाड़ियों से प्रीति का स्टाइल और लाइफस्टाइल भी उजागर होता है। प्रीति जिंटा सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस नहीं, बल्कि स्मार्ट निवेशक और पावरफुल बिजनेसवुमन भी हैं।

Leave a comment