Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों की मालकिन है Priyanka Gandhi, चुनावी हलफनामे में अपनी आय का किया खुलासा, जानें उनकी नेटवर्थ

Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों की मालकिन है Priyanka Gandhi, चुनावी हलफनामे में अपनी आय का किया खुलासा, जानें उनकी नेटवर्थ Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों

वायनाड में लोकसभा उपचुनाव की कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी आय का खुलासा किया है। उनके अनुसार, उनकी कुल चल संपत्ति 42,478,689 रुपये है। इसके साथ ही, प्रियंका गांधी के पास 138,992,515 रुपये की अचल संपत्ति भी है।

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल चल संपत्ति 4,24,78,689 रुपये है, जबकि उनकी अचल संपत्ति 13,89,92,515 रुपये है। उनके पास एक होंडा सीआरवी कार भी है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है। प्रियंका गांधी पर 15,75,000 रुपये का कर्ज भी है।

म्यूचुअल फंड में करोड़ों का निवेश

Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों की मालकिन है Priyanka Gandhi, चुनावी हलफनामे में अपनी आय का किया खुलासा, जानें उनकी नेटवर्थ

चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने म्यूचुअल फंड में 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार रुपये का निवेश कर रखा है। इसके अलावा, उनके पास तीन बैंक अकाउंट हैं। वहीं, 30 सितंबर तक उनके पास 52,000 रुपये नकद भी थे। उनके PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये जमा हैं, जो उनके वित्तीय स्थिति की एक और झलक पेश करता है।

पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति

Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों की मालकिन है Priyanka Gandhi, चुनावी हलफनामे में अपनी आय का किया खुलासा, जानें उनकी नेटवर्थ

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कुल चल संपत्ति 39 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी अचल संपत्ति 27.64 करोड़ रुपये है। प्रियंका गांधी पर 15.75 लाख रुपये की देनदारी है, जबकि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर 10 करोड़ रुपये की देनदारी है। प्रियंका गांधी की आय के स्रोतों में किराया, बैंकों से ब्याज, निवेश और अन्य साधन शामिल हैं। वहीं, रॉबर्ट वाड्रा की आय के स्रोत व्यवसाय, किराया, बैंक ब्याज, निवेश और अन्य हैं।

प्रियंका गांधी की संपत्ति

Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों की मालकिन है Priyanka Gandhi, चुनावी हलफनामे में अपनी आय का किया खुलासा, जानें उनकी नेटवर्थ

प्रियंका गांधी के पास 4.41 किलो की ज्वैलरी है, जिसमें 2.5 किलोग्राम सोना शामिल है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है। इसके अलावा, उनके पास 59.83 किलोग्राम चांदी से बनी चीजें हैं, जिनकी कीमत 29,55,581 रुपये है।

करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन: प्रियंका

प्रियंका गांधी की संपत्ति में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि भूमि शामिल है। उनके पास 48,997 स्क्वायर फुट का एक घर है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, प्रियंका के पास 7.774 करोड़ रुपये का रेजिडेंस एरिया है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं। महरौली, नई दिल्ली में उनकी कृषि भूमि और फार्महाउस भी है।

उपचुनाव की तैयारी में गांधी परिवार

Priyanka Gandhi Net Worth: करोड़ों की मालकिन है Priyanka Gandhi, चुनावी हलफनामे में अपनी आय का किया खुलासा, जानें उनकी नेटवर्थ

वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का मुकाबला भाजपा की नाव्या हरिदास से होगा, जबकि वाम गठबंधन एलडीएफ ने सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव 13 नवंबर को होगा, जिसमें 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। सभी चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

 

 

Leave a comment