Pakistan Super League 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। यह टूर्नामेंट का 11वां सीजन होगा। इस सीजन को कई मायनों में खास माना जा रहा है। पहले इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन PSL 2026 में कुल 8 टीमें खेलती नजर आएंगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान की टी20 लीग Pakistan Super League का 11वां सीजन 26 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस बार का सीजन कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट में 6 की जगह 8 टीमें हिस्सा लेंगी। नई टीमों के शामिल होने से इस बार मुकाबले ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन Lahore Qalandars और नई टीम Hyderabad Kingsmen के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरा टूर्नामेंट 26 मार्च से 10 मई तक चलेगा और इस दौरान कुल 44 मैच खेले जाएंगे।
इस बार सिर्फ दो शहरों में होंगे मैच
PSL 2026 के सभी मुकाबले इस बार केवल दो शहरों – लाहौर और कराची – में आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षेत्रीय हालात और ईंधन संकट के कारण टूर्नामेंट को सीमित वेन्यू पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है। कराची में 21 लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि क्वालीफायर मुकाबला भी वहीं आयोजित होगा। वहीं उद्घाटन मैच और कई अहम मुकाबले लाहौर में होंगे।
दो नई टीमों की एंट्री
इस सीजन में पहली बार दो नई टीमों को शामिल किया गया है:
- हैदराबाद किंग्समेन
- रावलपिंडिज
इन टीमों के आने से लीग में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है और नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना भी बढ़ी है।
सभी टीमों के कप्तान
![]()
PSL 2026 में सभी टीमों की कमान अनुभवी खिलाड़ियों के हाथ में है:
- इस्लामाबाद यूनाइटेड – Shadab Khan
- कराची किंग्स – David Warner
- मुल्तान सुल्तांस – Ashton Turner
- लाहौर कलंदर्स – Shaheen Afridi
- पेशावर जाल्मी – Babar Azam
- क्वेटा ग्लैडिएटर्स – Saud Shakeel
- हैदराबाद किंग्समेन – Marnus Labuschagne
- रावलपिंडिज – Mohammad Rizwan
सभी टीमों का स्क्वॉड
इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (कप्तान), सलमान इरशाद, एंड्रीज गौस, डेवोन कॉनवे, फहीम अशरफ, मेहरान मुमताज, मैक्स ब्रायंट, मार्क चैपमैन, मीर हमजा सज्जाद, समीर मिन्हास, समीन गुल, हैदर अली, रिचर्ड ग्लीसन, मोहम्मद हसनैन, दीपेंद्र सिंह ऐरी, मोहम्मद फैक, सलमान मिर्जा, निसार अहमद, शमर जोसेफ, इमाद वसीम।
कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), हसन अली, अब्बास अफरीदी, खुशदिल शाह, साद बेग, मोइन अली, आजम खान, सलमान अली आगा, शाहिद अजीज, मीर हमजा, एडम जाम्पा, मोहम्मद हमजा सोहेल, आकिब इलियास, खुजैमा बिन तनवीर, मुहम्मद वसीम, इहसानुल्लाह, रिजवान उल्लाह, रीजा हेंड्रिक्स, जॉनसन चार्ल्स।
मुल्तान सुल्तांस: एश्टन टर्नर (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, लाचलान शॉ, डेलानो पोटगीटर, जोश फिलिप, मोमिन कमर, मोहम्मद अवैस जफर, शान मसूद, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद इस्माइल, अरशद इकबाल, आतिजाज हबीब खान, अहमद डेनियल, सलमान मिर्जा, साद मसूद।
लाहौर कलंदर्स: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, मोहम्मद नईम, मुस्तफिजुर रहमान, हारिस रऊफ, उसामा मीर, फखर जमान, उबैद शाह, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली, हुसैन तलत, तैयब ताहिर, रुबिन हरमन, डुनिथ वेलालेज, माज खान, शहाब खान।
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (कप्तान), सुफियान मुकीम, अब्दुल समद, अली रजा, आरोन हार्डी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद हारिस, खालिद उस्मान, अब्दुल सुभान, जेम्स विंस, माइकल ब्रेसवेल, इफ्तिखार अहमद, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, काशिफ अली, शाहनवाज दहानी, फरहान यूसुफ, मोहम्मद बासित, शोरफुल इस्लाम।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), अबरार अहमद, हसन नवाज, उस्मान तारिक, शमील हुसैन, राइली रूसो, जहांदाद खान, फैसल अकरम, अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान रंधावा, शहजाद गुल, सैम हार्पर, बेवन जैकब्स, बेन मैकडरमॉट, टॉम करन, जहांजैब सुल्तान, अल्जारी जोसेफ, अहसान अली, बिस्मिल्ला खान।
हैदराबाद किंग्समेन: मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान, ग्लेन मैक्सवेल, आकिफ जावेद, माज सदाकत, मोहम्मद अली, कुसल परेरा, इरफान खान नियाजी, हसन खान, शायान जहांगीर, हम्माद आजम, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, राइली मेरेडिथ, शरजील खान, रिजवान महमूद, साद अली, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन।
रावलपिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), नसीम शाह, डेरिल मिचेल, सैम बिलिंग्स, जमान खान, यासिर खान, रिशाद हुसैन, मोहम्मद आमिर, अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, लॉरी इवांस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डियान फॉरेस्टर, आसिफ अफरीदी, कामरान गुलाम, फवाद अली, मोहम्मद अमीर खान।










