राजसमंद में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

राजसमंद पुलिस ने जैतपुरा गांव में नकली नोट छापने वाले गिरोह को पकड़ा। 2 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपए के नकली नोट और उपकरण जब्त किए।

राजसमंद पुलिस ने जैतपुरा गांव में नकली नोट छापने वाले गिरोह को पकड़ा। दो युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपए के नकली नोट और छापने के उपकरण जब्त किए गए। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Rajasthan: राजसमंद जिले के केलवा थाना पुलिस ने जैतपुरा गांव में एक बंद मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, इसकी सूचना मुखबिर से पाई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान में दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी नारायण लाल गुर्जर (33) और कमलेश गुर्जर (23) थे। आरोपियों ने घर के भीतर ही कलर प्रिंटर और अन्य तकनीकी उपकरणों से नकली नोट छापने का काम चलाया था।

बरामद किए गए नकली नोट और उपकरण

राजसमंद में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पुलिस ने तलाशी के दौरान 500 रुपये के 15 नोट, 200 रुपये के 362 नोट और 50 रुपये के 4 नोट बरामद किए। सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था। कुल बरामद नकली नोटों की कीमत 80,100 रुपए आंकी गई है।

साथ ही पुलिस ने नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, स्याही के कंटेनर, विशेष प्रकार का पेपर, कटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए। यह देखकर पुलिस अधिकारियों को भी हैरानी हुई कि कैसे तकनीकी साधनों की मदद से नकली नोटों का जाल तैयार किया जा रहा था।

बड़ी साजिश की संभावना

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में डाल दिए। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य शहरों या राज्यों तक फैला है या नहीं। इसके लिए पुलिस तकनीकी और फोरेंसिक जांच कर रही है।

थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ ने बताया कि गिरोह के पीछे और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी छानबीन जारी है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध नोट या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया कि पुलिस नकली मुद्रा को फैलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और कोई भी अपराधी सुरक्षित नहीं है।

Leave a comment