स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने बुधवार को लंबी प्रारूप में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 176 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश को तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त मिली।
स्पोर्ट्स न्यूज़: रणजी ट्रॉफी 2024–25 के पांचवें राउंड के मुकाबले बुधवार को संपन्न हुए, जिसमें कई अहम मैचों में रोमांचक उतार–चढ़ाव देखने को मिले। उत्तर प्रदेश बनाम तमिलनाडु मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, आंध्रा ने झारखंड पर innings से बड़ी जीत दर्ज की और बिहार ने प्लेट ग्रुप में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं केरल और दिल्ली को जीत के करीब पहुंचकर भी संतोष करना पड़ा ड्रॉ से। इस राउंड में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी रिंकू सिंह ने, जिन्होंने पहली बार लंबे प्रारूप में 176 रन की करियर-सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर चयनकर्ताओं को मजबूती से दस्तक दी।
रिंकू सिंह की 176 रन की ऐतिहासिक पारी, यूपी को पहली पारी बढ़त
ग्रुप-A में खेले गए उत्तर प्रदेश बनाम तमिलनाडु मुकाबले का नतीजा भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन मैच पूरी तरह रिंकू सिंह के नाम रहा। तमिलनाडु के 455 रन के विशाल स्कोर के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 460 रन बनाकर पांच रन की अहम बढ़त हासिल की।
- रिंकू सिंह — 176 रन (17 चौके, 6 छक्के)
- शिवम मावी — 54 रन
तीसरे दिन 98* पर नाबाद रिंकू ने चौथे दिन अपनी पारी को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया और कुल 247 गेंदों पर 176 रन जोड़ दिए। उनकी इस पारी के दम पर यूपी ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और तमिलनाडु की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

आंध्रा की बड़ी जीत: झारखंड पारी और 81 रन से पराजित
कीनन स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और झारखंड के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा साबित हुआ। पहली पारी में 239 रन की बढ़त लेने के बाद आंध्रा ने मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी। झारखंड की दूसरी पारी 158 रन पर सिमट गई और टीम को पारी और 81 रन से हार झेलनी पड़ी। हालाँकि शरणदीप सिंह ने 65 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई समर्थन नहीं मिला और पूरी टीम चौथे दिन ढह गई।
इंदौर में खेले गए मुकाबले में केरल जीत के बेहद करीब था, लेकिन मध्यप्रदेश के निचले क्रम ने टीम को हार से बचा लिया। पहली पारी में सचिन बेबी (122) और बाबा अपराजित (105 रिटायर्ड हर्ट) ने केरल को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और दूसरी पारी 314/5 पर घोषित करते हुए
बिहार ने रचा इतिहास, प्लेट ग्रुप के फाइनल में पहुंची टीम
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार ने मिजोरम को सात विकेट से हराकर प्लेट ग्रुप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मिजोरम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 260/6 पर घोषित की और बिहार को 248 रन का लक्ष्य दिया। बिहार के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद आक्रामक अंदाज़ में किया और मात्र 27.4 ओवर में 251/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई।








