Realme P4x 5G: VC कूलिंग के साथ किफायती 5G फोन, सेल आज से शुरू

Realme P4x 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध. 7000mAh बैटरी, 6.72 इंच 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 2,500 रुपए तक की छूट.

Realme P4x 5G आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। 15,499 से 17,999 रुपए के रेंज में आने वाला यह मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी, VC कूलिंग, 90Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। बेस वेरिएंट पर सेल के दौरान 2,500 रुपए तक की छूट मिल रही है।

Realme P4x 5G Sale: आज से भारत में शुरू हो रही है और यह मिड-रेंज स्मार्टफोन 15,499 रुपए से उपलब्ध है। फोन में 7000mAh बैटरी, 6.72 इंच फुल एचडी 90Hz स्क्रीन, VC कूलिंग और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेल के दौरान बेस वेरिएंट पर बैंक डिस्काउंट और कूपन के जरिए कुल 2,500 रुपए की बचत की जा सकती है। यह फोन Vivo T4x 5G, OPPO K13 5G और Motorola Edge 60 Stylus जैसी डिवाइसों से मुकाबला करेगा।

कीमत और छूट का फायदा

Realme P4x 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपए, 8GB/128GB वेरिएंट 16,999 रुपए और 8GB/256GB वेरिएंट 17,999 रुपए है। बेस वेरिएंट पर सेल के दौरान बैंक कार्ड के जरिए 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट और 500 रुपए का कूपन डिस्काउंट मिलकर कुल 2,500 रुपए की बचत संभव है।

Realme P4x 5G: VC कूलिंग के साथ किफायती 5G फोन, सेल आज से शुरू

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ स्मूद गेमिंग अनुभव देती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और एंटूटू स्कोर 780K+ है। 8GB रैम के साथ वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिसे 18GB तक बढ़ाया जा सकता है।

7000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्ज और रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। कैमरा सेटअप में रियर पर 50MP + 2MP सेंसर और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बाज़ार में मुकाबला और विकल्प

Realme P4x 5G का मुकाबला Vivo T4x 5G, OPPO K13 5G, Realme 15x 5G और Motorola Edge 60 Stylus जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से होगा। यह फोन विशेष रूप से उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ और अच्छे गेमिंग अनुभव के साथ मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Leave a comment