ऋचा घोष का धमाका: टी20 में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने का बनाया नया कीर्तिमान

Richa Ghosh T20 record: भारतीय खिलाड़ी ऋचा घोष ने टी20 में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया। जानें उनके शानदार प्रदर्शन और करियर की झलकियां

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 24 रन से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में टीम इंडिया की 21 साल की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी इतिहास रच दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया। सिर्फ 21 साल की ऋचा ने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऋचा ने 702 गेंदों में इस आंकड़े को छूकर साउथ अफ्रीका की क्लोए ट्रायॉन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 720 गेंदों में यह कारनामा किया था।

टीम इंडिया ने ब्रिस्टल में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 24 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 181 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 32 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। ऋचा ने अपनी इस नाबाद पारी में 6 चौके जमाए और इंग्लैंड की गेंदबाजी पर दबाव बनाए रखा।

ऋचा घोष का धमाका: टी20 में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने का बनाया नया कीर्तिमान

दूसरी सबसे तेज खिलाड़ी बनी ऋचा घोष

अगर टी20 इंटरनेशनल में सभी देशों को शामिल किया जाए, तो ऋचा घोष ने लूसी बारनेट के बाद दूसरी सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइल ऑफ मैन की लूसी बारनेट ने 700 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि ऋचा ने 702 गेंदों में। लेकिन अगर सिर्फ फुल मेंबर देशों की बात करें, तो ऋचा घोष अब नंबर वन बन चुकी हैं।

इस रिकॉर्ड के साथ ही ऋचा ने यह दिखा दिया कि वह भारतीय महिला क्रिकेट की अगली बड़ी स्टार बनने की पूरी क्षमता रखती हैं। उनकी उम्र महज 21 साल है, लेकिन मैदान पर उनका आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज किसी सीनियर खिलाड़ी जैसा दिखाई देता है।

महज 16 साल की उम्र में शुरू किया था अंतरराष्ट्रीय करियर

ऋचा घोष का धमाका: टी20 में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने का बनाया नया कीर्तिमान

ऋचा घोष का क्रिकेट सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा। उन्होंने साल 2020 में मात्र 16 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अब तक 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 53 पारियों में 27.81 की औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से 1029 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।टी20 के अलावा ऋचा ने 37 वनडे इंटरनेशनल में 800 रन और 2 टेस्ट में 151 रन बनाए हैं। एक विकेटकीपर होने के नाते उनकी फुर्ती और मैदान पर उनकी मौजूदगी टीम इंडिया को एक बड़ी ताकत देती है।

ब्रिस्टल टी20 में ऋचा की पारी भारत के लिए बेहद अहम रही। जब टीम इंडिया की पारी थोड़ी धीमी पड़ने लगी थी, तब ऋचा ने आकर तेजी से रन बटोरे और स्कोर को 180 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। उनके 32 रनों की बदौलत भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचा, जिसे बाद में गेंदबाजों ने शानदार तरीके से डिफेंड किया।

इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 रन ही बना सकी और 24 रनों से मुकाबला हार गई। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

Leave a comment