JPSC ACF परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

JPSC ACF परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार jpsc.gov.in से डाउनलोड करें। परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

जेपीएससी ने ACF परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी jpsc.gov.in से डाउनलोड करें। परीक्षा 13 जुलाई को होगी। एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है।

JPSC ACF Admit Card 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

JPSC ACF परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब अभ्यर्थी को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ओटीआर आईडी और ओटीपी दर्ज कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें ताकि परीक्षा केंद्र पर दिखा सकें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि और समय, फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं। साथ ही परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों को भी अच्छे से पढ़ें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें।

JPSC ACF परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

परीक्षा में किन बातों का रखें ध्यान

13 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ कोई एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाना जरूरी होगा।

Leave a comment