CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन सा पेपर

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। जानें किस विषय का पेपर कब है और पूरा टाइम टेबल कैसे देखें।

सीबीएसई ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं के पेपर 16 फरवरी से शुरू होंगे। दसवीं की परीक्षा 9 मार्च तक चलेगी, जबकि बारहवीं का आखिरी पेपर 9 अप्रैल को होगा।

एजुकेशन न्यूज़: सीबीएसई से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है। बोर्ड ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को डेटशीट जारी की है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अगले साल 16 फरवरी से शुरू होंगी। दसवीं के पेपर 9 मार्च तक निपट जाएंगे, लेकिन बारहवीं के छात्रों को 9 अप्रैल तक परीक्षा देनी होगी। 

पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। किस विषय की परीक्षा किस दिन है, इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर दी गई है। छात्र वहां से डेटशीट की PDF निकालकर अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं

CBSE Class 10 Date Sheet 2027: कब होगा कौन-सा पेपर?

दसवीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी को पेंटिंग के पेपर से शुरू होगी। अगले दिन यानी 17 फरवरी को मैथ्स स्टैंडर्ड और मैथ्स बेसिक की परीक्षा रखी गई है। साइंस का पेपर 22 फरवरी और इंग्लिश का 26 फरवरी को होगा। मार्च में हिंदी और सोशल साइंस जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षाएं होंगी।

एग्जाम डेट

सब्जेक्ट

एग्जाम टाइमिंग

16 फरवरी 2027

पेंटिंग

10:30 AM-12:30 PM

17 फरवरी 2027

मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक

10:30 AM-1:30 PM

18 फरवरी 2027

ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, मल्टी-मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, डेटा साइंस

10:30 AM-12:30 PM

19 फरवरी 2027

होम साइंस

10:30 AM-1:30 PM

20 फरवरी 2027

एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, उर्दू कोर्स-B

10:30 AM-1:30 PM

22 फरवरी 2027

साइंस

10:30 AM-1:30 PM

23 फरवरी 2027

इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म

10:30 AM- 12:30 PM

24 फरवरी 2027

कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

10:30 AM-12:30 PM

25 फरवरी 2027

रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन

10:30 AM-12:30 PM

26 फरवरी 2027

इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)

10:30 AM-1:30 PM

27 फरवरी 2027

सिंधी, मलयालम, ओड़िया, असमिया, कन्नड़, नेपाली, कोकबोरोक

10:30 AM-1:30 PM

1 मार्च 2027

अरबी, संस्कृत (कम्युनिकेटिव), संस्कृत, राई, गुरुङ, तामांग, शेर्पा

10:30 AM-1:30 PM

2 मार्च 2027

फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर

10:30 AM-12:30 PM

3 मार्च 2027

हिंदी कोर्स-A, हिंदी कोर्स-B

10:30 AM-1:30 PM

4 मार्च 2027

उर्दू कोर्स-A, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना

10:30 AM-1:30 PM

5 मार्च 2027

तेलुगु, रूसी, फारसी, लिम्बू, लेप्चा

10:30 AM-1:30 PM

5 मार्च 2027

कर्नाटक संगीत (वोकल), कर्नाटक संगीत (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट), कर्नाटक संगीत (परकशन इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (परकशन इंस्ट्रूमेंट)

10:30 AM-12:30 PM

6 मार्च 2027

फ्रेंच

10:30 AM-1:30 PM

8 मार्च 2027

सोशल साइंस

10:30 AM-1:30 PM

9 मार्च 2027

तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, बहासा मलय, थाई, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी।

10:30 AM- 1:30 PM

पेपर के अनुसार परीक्षा समाप्त होने का समय अलग होगा। कुछ परीक्षाएं दो घंटे की और कुछ तीन घंटे की होंगी। इसलिए छात्र केवल तारीख ही नहीं, बल्कि अपने विषय का निर्धारित समय भी जरूर जांच लें। 

CBSE Class 12 Date Sheet 2027: 9 अप्रैल तक चलेंगे एग्जाम

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन सा पेपर

बारहवीं की परीक्षा 16 फरवरी को फिजिक्स के पेपर से शुरू होगी। अकाउंटेंसी की परीक्षा 23 फरवरी और केमिस्ट्री की 27 फरवरी को होगी। इंग्लिश का पेपर 5 मार्च, मैथ्स का 9 मार्च और हिंदी का 13 मार्च को रखा गया है। इसके बाद 16 मार्च को इकोनॉमिक्स, 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 25 मार्च को बायोलॉजी और 27 मार्च को हिस्ट्री की परीक्षा होगी। 

कंप्यूटर साइंस का पेपर 31 मार्च और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा 1 अप्रैल को होगी। बारहवीं की आखिरी परीक्षा 9 अप्रैल को रिटेल और वेब एप्लीकेशन जैसे विषयों की होगी। अन्य विषयों की तारीखें भी आधिकारिक डेटशीट में दी गई हैं। 

प्रैक्टिकल परीक्षा कब से होगी?

लिखित परीक्षा से पहले छात्रों को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट भी पूरा करना होगा। सीबीएसई के कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी और 13 फरवरी तक चलेंगी। हालांकि, जिन इलाकों में सर्दियों के कारण स्कूल लंबे समय तक बंद रहते हैं, वहां प्रैक्टिकल परीक्षा पहले कराई जाएगी। ऐसे स्कूलों के लिए 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक का समय रखा गया है।

Leave a comment