RMS CET Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, जानें रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2025 का रिजल्ट जारी किया गया है। जानें रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल द्वारा आयोजित Rashtriya Military School Common Entrance Test (RMS CET) 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है। कक्षा 6 और 9वीं के छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

RMS CET Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, जानें रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया

• सबसे पहले, छात्र राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rashtriyamilitaryschools.edu.in/admission.html पर जाएं।
•  वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में मेरिट लिस्ट की लिंक उपलब्ध होगी। वहां से आप कक्षा 6 और 9 के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
• 28 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे से Candidate’s Login Panel में लॉगिन करने का विकल्प मिलेगा। छात्रों को अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे यूज़रनेम और पासवर्ड भरकर स्कोरकार्ड चेक करना होगा।
• लॉगिन करने के बाद मांगी गई डिटेल्स जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि आदि भरें, ताकि आप अपना स्कोरकार्ड देख सकें और डाउनलोड कर सकें।
• रिजल्ट चेक करने के बाद, छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य की प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रख सकते हैं।

स्कोरकार्ड का मिलेगा लिंक

RMS CET Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, जानें रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया

छात्रों के लिए एक और अहम जानकारी यह है कि उनका स्कोरकार्ड आज दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होगा। इसके लिए छात्रों को Candidate’s Login Panel में लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्कोरकार्ड छात्रों के प्रदर्शन का सही मूल्यांकन करेगा और उन्हें आगे के एडमिशन प्रोसेस के लिए मार्गदर्शन करेगा।

RMS CET 2025 रिजल्ट के बारे में प्रमुख जानकारी

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल ने यह परीक्षा कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए आयोजित की थी, जिनमें से चयनित छात्रों को राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में आगामी शैक्षिक सत्र के लिए एडमिशन मिलेगा। परीक्षा का आयोजन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि RMS स्कूलों में एडमिशन का ये एकमात्र माध्यम हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की जांच करने के बाद संबंधित स्कूलों के एडमिशन प्रोसेस के बारे में समय से अपडेट रहें, ताकि वे सही समय पर आवश्यक दस्तावेज़ और शुल्क भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

RMS CET 2025 की महत्वता

RMS CET Result 2025: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, जानें रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए RMS CET को पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा के द्वारा चयनित छात्रों को शिक्षा, सैन्य प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक कौशल सिखाने के लिए इन प्रतिष्ठित विद्यालयों में भर्ती किया जाता है। यह छात्रों के लिए न केवल शैक्षिक दृष्टि से बल्कि व्यक्तिगत विकास के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए यह परीक्षा छात्रों के जीवन में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्र और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर अपडेट्स के लिए नजर बनाए रखें।

Leave a comment