रणबीर कपूर की 'रामायण' का असली बजट आया सामने, 4000 करोड़ की खबरों पर मेकर्स का बड़ा खुलासा

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के बजट को लेकर फैली 4000 करोड़ की अफवाहों पर मेकर्स ने सच्चाई बताई। असली बजट क्या है, कितनी भव्य होगी फिल्म? जानिए लेटेस्ट अपडेट

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 

Ramayana Budget: रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर 'रामायण' को लेकर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह है क्योंकि इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म बताया जा रहा है। अब तक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ रुपये है, लेकिन हाल ही में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए असली बजट का खुलासा कर दिया है।

'रामायण' का असली बजट 4000 करोड़ से भी ज्यादा!

नमित मल्होत्रा ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान इस फिल्म के बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'रामायण' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि उनके लिए लाइफटाइम प्रोजेक्ट है। जब उनसे फिल्म के बजट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - इस फिल्म पर जो खर्च हो रहा है वो अब तक किसी भी भारतीय फिल्म के बजट से कई गुना ज्यादा है। दोनों पार्ट - पार्ट 1 और पार्ट 2 को मिलाकर इसका खर्च 4000 करोड़ रुपये से भी ऊपर पहुंच जाएगा।

नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, जब हम इस प्रोजेक्ट की शुरुआत कर रहे थे तो कई लोगों ने मुझे पागल कहा क्योंकि भारतीय सिनेमा में कोई भी प्रोजेक्ट इतने बड़े पैमाने पर नहीं बना। अगर मैं इसे डॉलर में कहूं तो यह करीब 500 मिलियन डॉलर हो जाएगा। यह आंकड़ा भारतीय करेंसी में करीब 4000 करोड़ रुपये के पार है।

दुनिया के लिए बनाई जा रही है 'रामायण'

नमित मल्होत्रा ने आगे कहा कि उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं बल्कि दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक को भव्य अंदाज में पेश करना है।रामायण सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बनाई जा रही है। हम इसे दुनिया की सबसे महान एपिक फिल्म के तौर पर बनाना चाहते हैं, ताकि जब दुनिया इसे देखे तो भारतीय सिनेमा की ताकत और विरासत को पहचाने।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर हॉलीवुड में इतनी भव्य फिल्म बनाई जाती तो उसका बजट कहीं ज्यादा होता। उन्होंने कहा, आज भी अगर हॉलीवुड में कोई इसी स्तर की फिल्म बनाता, तो खर्च कहीं ज्यादा होता। मुझे लगता है कि मैं कम खर्च में भारत के लिए सबसे बड़ी फिल्म बना रहा हूं।

'रामायण' में कौन-कौन होंगे स्टार्स?

इस फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर भी खासा उत्साह है। फिल्म में भारत के कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

  • राम - रणबीर कपूर
  • सीता - सई पल्लवी
  • लक्ष्मण - रवि दुबे
  • रावण     - यश (केजीएफ फेम)
  • हनुमान - सनी देओल

फर्स्ट लुक टीजर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। फैंस इस टीजर को देखकर इस भव्य प्रोजेक्ट के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। फिल्म के वीएफएक्स, साउंड और विजुअल क्वालिटी को देखकर इसे इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा विजुअल एक्सपीरियंस कहा जा रहा है।

Leave a comment