रणबीर कपूर ने किया खुलासा: पहली मुलाकात में आलिया भट्ट ने पूछा था- 'किशोर कुमार कौन हैं?'

IFFI 2024 में रणबीर कपूर ने शेयर किया मजेदार किस्सा। आलिया भट्ट ने पहली मुलाकात में पूछा "किशोर कुमार कौन हैं?" सोशल मीडिया पर फैंस का मिला-जुला रिएक्शन।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला न तो उनकी फिल्मों का है, न ही उनकी बेटी राहा कपूर का, बल्कि एक ऐसा खुलासा है जिसने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। रणबीर कपूर ने गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2024) के दौरान अपनी पत्नी आलिया भट्ट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें आलिया ने उनसे ऐसा सवाल पूछा था जो शायद ही कोई उनसे पूछने की हिम्मत कर पाता।

आलिया ने पूछा- "किशोर कुमार कौन हैं?"

रणबीर कपूर ने किया खुलासा: पहली मुलाकात में आलिया भट्ट ने पूछा था- 'किशोर कुमार कौन हैं?'

IFFI 2024 में रणबीर कपूर ने मंच से बताया कि उनकी और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात के दौरान आलिया ने उनसे पूछा था, "किशोर कुमार कौन हैं?" रणबीर ने इस सवाल को सुनकर अपनी हैरानी का जिक्र करते हुए कहा,

"यह सुनकर मैं शॉक्ड रह गया। किशोर कुमार जैसे लीजेंड को न पहचानना मेरे लिए अजीब था, लेकिन फिर मुझे समझ आया कि यह पीढ़ियों के अंतर का मामला हैं।"

रणबीर ने कहा कि हमें अपनी जड़ों और उन कलाकारों को याद रखना चाहिए जिन्होंने इंडस्ट्री को एक मुकाम तक पहुंचाया हैं।

"जिंदगी का सर्कल है"- रणबीर

रणबीर कपूर ने किया खुलासा: पहली मुलाकात में आलिया भट्ट ने पूछा था- 'किशोर कुमार कौन हैं?'

रणबीर कपूर ने इस वाकये को "जिंदगी का सर्कल" कहते हुए बताया कि जैसे-जैसे नई पीढ़ियां आती हैं, पुराने कलाकार और उनके योगदान धीरे-धीरे फीके पड़ने लगते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अपने हीरो को पहचानती है, लेकिन पुरानी पीढ़ी के लीजेंड्स उनके लिए अक्सर सिर्फ नाम बनकर रह जाते हैं।

फैंस के मिले-जुले रिएक्शन

रणबीर कपूर ने किया खुलासा: पहली मुलाकात में आलिया भट्ट ने पूछा था- 'किशोर कुमार कौन हैं?'

रणबीर के इस खुलासे के बाद फैंस का रिएक्शन भी देखने लायक था। कुछ ने आलिया को "नए दौर की प्रतिनिधि" बताते हुए उनका बचाव किया, तो वहीं कुछ ने इसे "ज्ञान की कमी" करार दिया। सोशल मीडिया पर इस वाकये को लेकर कई मीम्स और ट्रोल्स भी वायरल हो गए।

एक यूजर ने लिखा, "अब दोनों को एक-दूसरे के बारे में इंटरव्यू में बात करना बंद कर देना चाहिए।"

दूसरे ने कहा, "रणबीर ने आलिया के 'लिपस्टिक वाले बयान' का बदला ले लिया।"

गौरतलब है कि कुछ समय पहले आलिया ने रणबीर के बारे में कहा था कि वह उन्हें लिपस्टिक लगाने से मना करते हैं। इस बयान के बाद रणबीर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

रणबीर-आलिया की लव स्टोरी

रणबीर कपूर ने किया खुलासा: पहली मुलाकात में आलिया भट्ट ने पूछा था- 'किशोर कुमार कौन हैं?'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" के सेट पर शुरू हुई थी। पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2022 में शादी कर ली। अब दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम राहा कपूर हैं।

वर्कफ्रंट पर कपल

रणबीर कपूर ने किया खुलासा: पहली मुलाकात में आलिया भट्ट ने पूछा था- 'किशोर कुमार कौन हैं?'

रणबीर और आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की "लव एंड वॉर" में नजर आएंगे। इसके अलावा, दोनों अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म "ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव" में भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज़ होगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार आलिया के "किशोर कुमार" वाले सवाल ने न सिर्फ रणबीर को हैरान किया, बल्कि फैंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पीढ़ियों के साथ-साथ म्यूजिक और सिनेमा की परिभाषा कैसे बदल रही हैं।

Leave a comment