रणदीप हुड्डा का फिल्म 'जाट' में दिखेगा खतरनाक लुक, जानें रिलीज डेट

रणदीप हुड्डा अपनी नई फिल्म 'जाट' में जबरदस्त लुक में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी, किरदार और रिलीज डेट से जुड़ी खास जानकारी यहां पढ़ें, 'जाट' की रिलीज

रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' में किरदार को जीवंत बनाने के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनका खतरनाक लुक देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क: रणदीप हुड्डा अपनी एक्टिंग और किरदारों में ढलने की कला के लिए जाने जाते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जाट' में उनके लुक और ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस फिल्म में वह एक खूंखार गैंगस्टर रणतुंगा के किरदार में नजर आएंगे। हुड्डा के इस डार्क और इंटेंस लुक को देखने के बाद दर्शकों की रुह कांप जाएगी।

रणदीप हुड्डा ने निभाया अब तक का सबसे डरावना किरदार

रणदीप हुड्डा का फिल्म 'जाट' में दिखेगा खतरनाक लुक, जानें रिलीज डेट

रणदीप हुड्डा ने हमेशा अपने किरदारों में जान डालने के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया है। 'जाट' में उनका किरदार पहले से भी ज्यादा डार्क और खतरनाक होगा। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि रणदीप ने अपने लुक पर काफी मेहनत की, लंबे बाल बढ़ाए और बॉडी लैंग्वेज तक को पूरी तरह बदला। उन्होंने इस किरदार को वास्तविक और डरावना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रणदीप हुड्डा बोले- 'रणतुंगा पूरी तरह से दुष्ट किरदार है'

इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, "मैंने पहले भी डार्क और परतदार किरदार निभाए हैं, लेकिन रणतुंगा पूरी तरह से दुष्ट है। वह हिंसक है, संयमित है और एक क्रूरता के साथ काम करता है, जिसे निभाते समय मुझे भी झटका लगा था।" उन्होंने निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की तारीफ करते हुए कहा कि "डायरेक्टर को अपने किरदारों की गहरी समझ है और उन्होंने इस रोल को बहुत ही अलग तरीके से पेश किया है।"

धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगी 'जाट'

रणदीप हुड्डा का फिल्म 'जाट' में दिखेगा खतरनाक लुक, जानें रिलीज डेट

'जाट' में हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा, जिसे अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म में सनी देओल, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का साउंडट्रैक थमन एस ने कंपोज किया है, जो कहानी को और भी रोमांचक बनाएगा।

10 अप्रैल को होगी 'जाट' की रिलीज

फिल्म 'जाट' को माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणदीप हुड्डा के इस दमदार ट्रांसफॉर्मेशन और उनके खतरनाक अवतार को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment