RSA vs PAK 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी 88 रनों पर गंवाए तीन विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 90 रन की बढ़त

RSA vs PAK पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी 88 रनों पर तीन विकेट गंवाए। दक्षिण अफ्रीका ने 90 रनों की बढ़त बना ली है

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है, और पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 22 ओवर में 1 विकेट खोकर 88 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी कुल स्कोर में 2 रन पीछे चल रही हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने इससे पहले टी20 और वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टी20 सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीता, जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

अब टेस्ट सीरीज को लेकर दोनों टीमों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में गंवाए तीन विकेट

RSA vs PAK 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी 88 रनों पर गंवाए तीन विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 90 रन की बढ़त

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 22 ओवर में 1 विकेट खोकर 88 रन बनाए और अभी भी दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर से 2 रन पीछे है। दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही, और सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। हालांकि, कप्तान शान मसूद 28 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। बाबर आजम 16 रन और सऊद शकील 8 रन बनाकर नाबाद हैं। 

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में हासिल की बढ़त 

RSA vs PAK 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी 88 रनों पर गंवाए तीन विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 90 रन की बढ़त

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर उनके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद एडेन मार्कराम और कॉर्बिन बॉश ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 73.4 ओवरों में 301 रन बनाए और पहली पारी में 90 रनों की बढ़त हासिल की। 

एडेन मार्कराम ने 144 गेंदों में 15 चौकों की मदद से शानदार 89 रन बनाए, जबकि कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 81 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में पाकिस्तान के खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। इनके अलावा आमेर जमाल ने भी दो विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में छोटे स्कोर पर सिमटी 

RSA vs PAK 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, पाकिस्तान ने दूसरी पारी में भी 88 रनों पर गंवाए तीन विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 90 रन की बढ़त

पहले टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 56 रन के स्कोर पर उनके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 57.3 ओवरों में केवल 211 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से कामरान गुलाम ने सबसे ज्यादा 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 

उन्होंने 71 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाकर पारी को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा आमेर जमाल ने 28 रन जोड़े। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के डेन पैटर्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। उनके अलावा कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट अपने नाम किए और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया।

Leave a comment