Rule Change: 1 मई 2025 से लागू हुए नए नियम! एटीएम, रेलवे टिकट और दूध से जुड़ी बड़ी खबरें

1 मई 2025 से ATM ट्रांजैक्शन फीस बढ़ी, रेलवे टिकट बुकिंग नियम बदले, दूध के दाम बढ़े। जानें कौन से बड़े बदलाव लागू हुए हैं और आप पर क्या असर होगा।

1 मई 2025 से ATM ट्रांजैक्शन महंगा हुआ, रेलवे टिकट व दूध के नियम बदले, RRB स्कीम लागू हुई और 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। बदलाव हर जेब पर असर डालेंगे।

Rule Change: 1 मई 2025 से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम आदमी की दिनचर्या और खर्च पर सीधा असर डाल सकते हैं। ये बदलाव बैंकिंग, रेलवे, दूध की कीमत, और निवेश जैसे जरूरी सेक्टर्स से जुड़े हैं। आइए इन नियमों को विस्तार से समझते हैं।

एटीएम से पैसे निकालना हुआ महंगा

अब एटीएम से पैसे निकालना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव पर ट्रांजैक्शन फीस बढ़ाने की अनुमति दी है। अब अगर कोई ग्राहक अपने बैंक के एटीएम की बजाय किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालता है, तो उसे 17 रुपये की जगह 19 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। बैलेंस चेक करने पर भी 6 रुपये की जगह अब 7 रुपये चार्ज लगेगा।

Rule Change: 1 मई 2025 से लागू हुए नए नियम! एटीएम, रेलवे टिकट और दूध से जुड़ी बड़ी खबरें

एचडीएफसी, पीएनबी और इंडसइंड बैंक जैसे बड़े बैंक अब ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद 23 रुपये तक शुल्क ले रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को सावधानी से कैश विड्रॉल की योजना बनानी चाहिए।

रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब वेटिंग टिकट केवल जनरल कोच में मान्य होगा। यानी स्लीपर या एसी कोच में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा नहीं की जा सकेगी। साथ ही, रेलवे ने एडवांस रिज़र्वेशन पीरियड को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है।

‘वन स्टेट-वन आरआरबी’ योजना शुरू

1 मई से देश के 11 राज्यों में ‘One State-One RRB’ स्कीम लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत राज्यों में मौजूद सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Regional Rural Banks) को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा।

Rule Change: 1 मई 2025 से लागू हुए नए नियम! एटीएम, रेलवे टिकट और दूध से जुड़ी बड़ी खबरें

इससे बैंकिंग सेवाएं पहले से ज्यादा सुलभ और व्यवस्थित हो सकेंगी। यह योजना उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में लागू की गई है।

अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत

महीने की शुरुआत में ही अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इज़ाफा कर दिया है। यह नई दरें 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं। इससे पहले मदर डेयरी भी दूध की कीमतें बढ़ा चुकी है। दूध की कीमत में यह बढ़ोतरी घरेलू बजट पर सीधा असर डाल सकती है।

मई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, मई 2025 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर निर्धारित की गई हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Rule Change: 1 मई 2025 से लागू हुए नए नियम! एटीएम, रेलवे टिकट और दूध से जुड़ी बड़ी खबरें

जहां कई सेक्टर्स में बदलाव हुआ, वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 मई को कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम घरेलू और 19 किलोग्राम कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। हालांकि, आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के चलते कुछ बैंक मई में एफडी की ब्याज दरें कम कर सकते हैं।

Leave a comment