Safex Chemicals IPO: 450 करोड़ के इश्यू की तैयारी, जानिए सेफेक्स के IPO का राज

जानिए क्यों Safex Chemicals IPO को मार्केट में माना जा रहा है अगला हॉट सेक्टर प्ले — Briar Chemicals का अधिग्रहण और CDMO सेगमेंट में तेजी इसकी ताकत हैं।

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी सेफेक्स केमिकल्स (Safex Chemicals) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं।

स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर में काम करने वाली कंपनी सेफेक्स केमिकल्स (Safex Chemicals India Ltd) ने शेयर बाजार में उतरने की अपनी तैयारी को एक नया मुकाम दे दिया है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव यानी IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है।

क्या होगा आईपीओ का स्ट्रक्चर

सेफेक्स केमिकल्स का यह आईपीओ 450 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के रूप में आएगा। इसके अलावा इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स, इन्वेस्टर्स और मौजूदा शेयरधारक कुल 3,57,34,818 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। यानी निवेशकों को कंपनी के फ्रेश शेयर्स के साथ-साथ पुराने शेयरधारकों की हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिलेगा।

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

Safex Chemicals IPO: 450 करोड़ के इश्यू की तैयारी, जानिए सेफेक्स के IPO का राज

आईपीओ के जरिए कंपनी जो पैसा जुटाएगी, उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कॉर्पोरेट स्तर के सामान्य खर्चों और भविष्य के विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा। कंपनी का इरादा इस फंड से अपने बैलेंस शीट को और मजबूत करने और ग्रोथ के रास्ते को और स्पष्ट करने का है।

आईपीओ से पहले प्री-प्लेसमेंट की योजना भी

सेफेक्स केमिकल्स आईपीओ से पहले 90 करोड़ रुपये तक का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट करने की भी योजना बना रही है। अगर यह प्लेसमेंट सफल होता है, तो फ्रेश इश्यू का आकार उसी अनुपात में घटाया जाएगा। यह कदम यह दर्शाता है कि कंपनी बाजार की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए लचीलापन बनाए रखना चाहती है।

कौन हैं कंपनी के प्रमुख निवेशक

कंपनी में प्राइवेट इक्विटी फर्म ChrysCapital (क्रिस कैपिटल) का भी बड़ा निवेश है। मार्च 2021 और सितंबर 2022 में इस फर्म ने कंपनी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी ली थी। वर्तमान में ChrysCapital के पास कंपनी की 44.80 फीसदी हिस्सेदारी है।

सेफेक्स केमिकल्स का बिजनेस मॉडल

साल 1991 में शुरू हुई यह कंपनी तीन बड़े सेगमेंट में काम करती है

  • ब्रांडेड फार्मूलेशन
  • स्पेशियलिटी केमिकल्स
  • कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO)

कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल सुरक्षा के लिए उन्नत उत्पाद उपलब्ध कराना है। इससे उनकी पैदावार बढ़े और फसलों को बीमारियों से बचाया जा सके।

महत्वपूर्ण अधिग्रहणों का सफर

Safex Chemicals IPO: 450 करोड़ के इश्यू की तैयारी, जानिए सेफेक्स के IPO का राज

सेफेक्स केमिकल्स ने हाल के वर्षों में कई बड़े अधिग्रहण किए हैं, जिनमें शामिल हैं -

  • जुलाई 2021 में Shogun Lifesciences का अधिग्रहण
  • सितंबर 2021 में Shogun Organics को खरीदा
  • अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन की Briar Chemicals का अधिग्रहण किया गया

इन अधिग्रहणों से कंपनी ने न सिर्फ अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत की।

कहां-कहां है कंपनी की मौजूदगी

31 मार्च 2025 तक, सेफेक्स केमिकल्स की मौजूदगी 22 देशों में है। भारत में इसके पास 7 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, जबकि यूनाइटेड किंगडम में एक यूनिट है।

राजस्व में दिखी मजबूती

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व 12.83 फीसदी बढ़कर 1,584.78 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1,404.59 करोड़ रुपये था। यह आंकड़े कंपनी की मजबूत ग्रोथ और फॉर्मूलेशन सेगमेंट में बढ़ते डिमांड को दिखाते हैं।

आईपीओ के प्रमुख मैनेजर्स

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की भूमिका रहेगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट कराने का प्रस्ताव रखा है।

Leave a comment