Samsung ने भारत में Galaxy A08 को ₹18,499 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। फोन में 6,000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है।
Tech: Samsung ने भारत में नया Galaxy A08 स्मार्टफोन पेश किया है। यह बजट A-सीरीज फोन 6.7-इंच 90Hz डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A08 को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत ₹18,499 तय की गई है। स्मार्टफोन Dark Blue, Green और Silver कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
फोन को Samsung Exclusive Stores, पार्टनर रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी एलिजिबल बैंक कार्ड्स पर छह महीने तक और NBFC पार्टनर्स के जरिए नौ महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है।
90Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G99+ चिपसेट
Galaxy A08 में 6.7-इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Helio G99+ चिपसेट पर चलता है और इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 9 पर काम करता है। Samsung ने छह जनरेशन तक OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है। फोन में Samsung Knox सिक्योरिटी भी दी गई है, जो पासवर्ड और बायोमेट्रिक जैसी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा में मदद करती है।
Galaxy A08 में Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। यूजर्स वॉयस कमांड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर Gemini और Perplexity को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा Quick Share और Modes and Routines जैसे Galaxy इकोसिस्टम फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।
50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है।
पावर के लिए Galaxy A08 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8mm है और स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए डिवाइस को IP64 रेटिंग दी गई है।













