Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: 'सनम तेरी कसम' का जलवा बरकरार, छावा की रिलीज के बावजूद हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने छापे इतने करोड़

'सनम तेरी कसम' ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। छावा की रिलीज के बावजूद हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ने इतने करोड़ की कमाई की

"सनम तेरी कसम" की दोबारा रिलीज के बाद भी फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, "छावा" जैसी बड़ी फिल्म के रिलीज होने के बावजूद, "सनम तेरी कसम" बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई हैं।

एंटरटेनमेंट: "सनम तेरी कसम" की दोबारा रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है! 2016 में फ्लॉप मानी गई इस रोमांटिक ड्रामा ने 9 साल बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। इन दिनों बॉलीवुड में नई फिल्मों की बजाय पुरानी क्लासिक और कल्ट मूवीज की फिर से रिलीज का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। "तुम्बाड", "लैला मजनू", "वीर जारा" और "ये जवानी है दीवानी" जैसी फिल्मों को दर्शकों ने सिनेमाघरों में दोबारा देखने का मौका दिया, और अब "सनम तेरी कसम" भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: 'सनम तेरी कसम' का जलवा बरकरार, छावा की रिलीज के बावजूद हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने छापे इतने करोड़

7 फरवरी को दोबारा रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही "बैडएस रवि कुमार" और "लवयापा" को पछाड़ चुकी थी। अब नई रिलीज "छावा" के बावजूद यह फिल्म मजबूती से बनी हुई है। खासतौर पर वैलेंटाइन वीक में इसकी जबरदस्त कमाई साबित करती है कि रोमांटिक जॉनर की फिल्मों की फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं होती।

आठवें दिन हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने छापे इतने करोड़

"सनम तेरी कसम" की दोबारा रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. वैलेंटाइन वीक का फायदा उठाकर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। "छावा" की दहाड़ के बावजूद, "सनम तेरी कसम" मजबूती से टिकी हुई है और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठवें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो गुरुवार की तुलना में ज्यादा हैं। 

"सनम तेरी कसम" की अबतक की कुल कमाई 

Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: 'सनम तेरी कसम' का जलवा बरकरार, छावा की रिलीज के बावजूद हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने छापे इतने करोड़

* पहला दिन - 4 करोड़
* दूसरे दिन - 5.25 करोड़
* तीसरे दिन - 5.75 करोड़
* चौथे दिन - 3.15 करोड़ 
* पांचवें दिन- 2.85 करोड़
* छठे दिन - 2.75 करोड़
* सातवें दिन - 2.40 करोड़
* आठवें दिन - 2.50 करोड़
* लाइफटाइम कलेक्शन - 28.50 करोड़ रुपये

Leave a comment