सीएम रेखा गुप्ता ने गिनवाई दिल्ली सरकार की एक साल की उपलब्धियां, शिक्षा और स्वास्थ्य पर साझा किया विज़न

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधार और भविष्य के विज़न के बारे में जानें।
सीएम रेखा गुप्ता ने गिनवाई दिल्ली सरकार की एक साल की उपलब्धियां, शिक्षा और स्वास्थ्य पर साझा किया विज़न

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियां और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए भविष्य का विज़न साझा किया। सीएम ने कहा कि उनके लिए जनता की सुविधा और शहर के विकास को प्राथमिकता देना सर्वोपरि है।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ABP न्यूज से खास बातचीत में अपनी सरकार के एक साल की बड़ी उपलब्धियों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक साल तो उपलब्धियों को आंकने के लिए काफी छोटी अवधि है, लेकिन हर दिन उन्होंने दिल्ली के विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम किया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बताया कि लोगों के लाभ के लिए सालों से अटकी हुई आयुष्मान योजना को उनकी सरकार बनने के पहले ही दिन लागू कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए बीजेपी सरकार के विजन और विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी, जिससे दिल्लीवासियों की जीवनशैली और सुविधाओं में सुधार हो सके।

आयुष्मान योजना लागू करना पहली प्राथमिकता

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सालों से अटकी हुई आयुष्मान योजना को उनकी सरकार बनने के पहले दिन ही लागू किया गया। इसके जरिए दिल्ली के जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा, “हर दिन हमने यह कोशिश की कि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा का लाभ मिले।

इसके अलावा उन्होंने अटल कैंटीन, आरोग्य मंदिर जैसी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया। सरकार ने लंबित पॉलिसी मामलों को भी प्राथमिकता दी, ताकि जनता को लाभ पहुँच सके और शहर का विकास निरंतर हो।

सीएम रेखा गुप्ता ने गिनवाई दिल्ली सरकार की एक साल की उपलब्धियां, शिक्षा और स्वास्थ्य पर साझा किया विज़न

वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान

सीएम ने कहा कि दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन एक महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने बताया कि उनके लक्ष्य में वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट को लागू करना शामिल है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में जितना कूड़ा रोजाना जेनरेट होता है, उसका तुरंत निपटान होना चाहिए। साथ ही वेस्ट टू एनर्जी और बायोगैस प्लांट बढ़ाए जाएंगे। ई-वेस्ट और सॉलिड वेस्ट के लिए भी नई सुविधाएं बनाई जा रही हैं। हम पूरी दिल्ली में 360 डिग्री वेस्ट मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं।”

सीएम ने अपने नेतृत्व के अनुभव साझा करते हुए कहा, “निर्णय क्षमता और साहस का कोई जेंडर नहीं होता। जब आप काम करते हैं, तो महिला या पुरुष का विषय खत्म हो जाता है। मेहनत और सिद्दत से काम करने पर लोग अपने आप साथ देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में कई वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन एक नई मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें जनता और केंद्र सरकार का समर्थन मिला, जिससे उन्होंने अपने विज़न को लागू करना संभव बनाया।

पर्यावरण और जल प्रबंधन

पर्यावरण सुधार को भी सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं में रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वाटर बॉडीज़ को रिवाइव करना, पानी की कमी को दूर करना, सड़कें बनाना, धूल और धुएँ पर नियंत्रण, और ट्रांसपोर्टेशन प्रणाली को बेहतर बनाना सरकार का लक्ष्य है। ये सभी योजनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी।

सीएम ने स्वास्थ्य को तीसरा मुख्य लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा, “दिल्ली में किसी की इलाज की कमी की वजह से मौत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नई मशीनरी, अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। आयुष्मान योजना इसके लिए एक बड़ा कदम है। शिक्षा पर भी सीएम ने विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मॉडल में कई खामियां थीं। उन्होंने क्लासरूम और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं के घोटालों का जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार इसे सुधार रही है। अब छात्रों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a comment