Shahrukh Khan: बैंक उठा ले गया था Khan की पहली कार; जानें SRK के संघर्ष की कहानी

करोड़ों की संपत्ति के मालिक शाहरुख खान के संघर्ष के दिनों की कहानी, जब वह कार की EMI नहीं चुका सके और बैंक ने उनकी पहली कार उठा ली। जानें उनकी प्रेरणादायक सफलता
Shahrukh Khan: बैंक उठा ले गया था Khan की पहली कार; जानें SRK के संघर्ष की कहानी

शाहरुख खान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन रखते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह अपनी कार की EMI चुकाने में असमर्थ थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब वह अपनी कार की ईएमआई तक नहीं भर पाए थे। इस संघर्ष के दौर को उनकी खास दोस्त और बिजनेस पार्टनर जूही चावला ने एक इवेंट में याद किया।शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत में एक ब्लैक कलर की जिप्सी खरीदी थी। 

उस वक्त वह दिन-रात मेहनत कर रहे थे, लेकिन फिर भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। जूही चावला ने बताया कि जब शाहरुख कार की ईएमआई नहीं भर पाए, तो बैंक वाले उसे उठा ले गए। इस घटना ने शाहरुख को काफी उदास कर दिया था, और वह शूटिंग पर मायूस मन से पहुंचे थे।

Shahrukh Khan: बैंक उठा ले गया था Khan की पहली कार; जानें SRK के संघर्ष की कहानी

शाहरुख खान की मौजूदा लाइफस्टाइल

जूही चावला ने शाहरुख को उस समय सांत्वना देते हुए कहा था कि भविष्य में वह कई कारें खरीदेंगे। उस समय तो यह बस एक दिलासा देने वाली बात लगी, लेकिन आज यह सच साबित हो गई है। शाहरुख खान अब कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आज शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में से एक हैं। वह अपनी फैमिली के साथ सी-साइड बंगले ‘मन्नत’ में रहते हैं, जो मुंबई की सबसे महंगी प्रॉपर्टीज में से एक है। उनके पास बुगाती, रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू और कई अन्य लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं शाहरुख?

Shahrukh Khan: बैंक उठा ले गया था Khan की पहली कार; जानें SRK के संघर्ष की कहानी

शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की तैयारियों में वह जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment