Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन को किसने दी 'Gabbar' नाम की उपाधि, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

शिखर धवन को किसने दी 'Gabbar' नाम की उपाधि, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

टीम इंडिया के गब्बर, यानी शिखर धवन ने शनिवार सुबह अपने एक महत्वपूर्ण फैसले से सभी को चौंका दिया। बता दें 38 वर्षीय शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं कि धवन का नाम 'गब्बर' कैसे पड़ा।

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन को किसने दी 'Gabbar' नाम की उपाधि, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

स्पोर्ट्स न्यूज़: शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया। 38 साल के धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को इस बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया और अपनी ज़िंदगी की एक नई पारी की शुरुआत की घोषणा की। धवन, जिन्हें 42 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हुए देखा जाता था, क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और आत्मविश्वास के लिए जाने जाते थे। फैंस के बीच "गब्बर" के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी का यह उपनाम कैसे पड़ा, इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी हैं। आइये जानते हैं...

विजय दहिया ने दिया 'गब्बर' नाम

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन को किसने दी 'Gabbar' नाम की उपाधि, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

भारतीय क्रिकेट के लोकप्रिय बल्लेबाज शिखर धवन ने एक साक्षात्कार में अपनी "गब्बर" उपाधि की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि रणजी ट्रॉफी में, जब वह सिली पॉइंट पर फील्डिंग करते थे, तो वह अक्सर बहुत ज़ोर से चिल्लाते थे। उनकी आवाज़ ड्रेसिंग रूम तक पहुँचती थी। मैच के दौरान भी धवन मजाक करने के लिए जाने जाते थे। उनके ज़बान पर "शोले" फ़िल्म के डायलॉग ज़्यादा थे।

बताया कि बल्लेबाजों को गुस्सा दिलाने के लिए, धवन शोले के डायलॉग बोलते थे। खासकर गब्बर (अमजद खान) के डायलॉग ज़्यादा इस्तेमाल होते थे। इस वजह से रणजी टीम के कोच विजय दहिया ने उन्हें "गब्बर" नाम दिया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी, वह "गब्बर" के नाम से ही जाने जाते हैं। "गब्बर" के अलावा धवन के कई और उपनाम हैं, जिनमें "शिकी भाई", "मिस्‍टर आईसीसी" और "जट जी" शामिल हैं।

शिखर धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन को किसने दी 'Gabbar' नाम की उपाधि, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

* भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज, शिखर धवन, अपने आक्रामक खेल शैली और शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

* अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा हैं।

* टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों की 58 पारियों में 2315 रन बनाए हैं। उनकी औसत 40.61 रही है और स्ट्राइक रेट 66.94 रहा है। टेस्ट में उन्होंने 5 अर्धशतक और 7 शतक लगाए हैं।

* वनडे क्रिकेट में धवन ने 167 मैचों की 164 पारियों में 6793 रन बनाए हैं। उनकी औसत 44.11 रही है और स्ट्राइक रेट 91.35 रहा है। वनडे में धवन ने 39 अर्धशतक और 17 शतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 143 रन हैं।

* टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी धवन का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 68 मैचों की 66 पारियों में 1759 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 126.36 रही है। टी20 में धवन ने 11 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन हैं।

* शिखर धवन ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं और वे भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके आक्रामक खेल शैली और शानदार रिकॉर्ड उन्हें एक सच्चा क्रिकेट सितारा बनाते हैं।

 

Leave a comment