Bollywood News: प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें'

प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें', बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू में 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में प्रभास के लुक की तुलना 'जोकर' से की थी। इस बयान के बाद से एक विवाद शुरू हो गया है जो अभी भी जारी है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार अरशद के इस बयान से नाराज हैं। अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की हैं।

Bollywood News: प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें'

एंटरटेनमेंट: प्रभास अभिनीत "कल्कि 2898 एडी" इस साल की सबसे सफल भारतीय फिल्म रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया और वह भी एक नहीं, बल्कि दो प्लेटफॉर्म पर। "कल्कि 2898 एडी" को प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया, जिसने दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त की। फिल्म को दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों और यहां तक कि सेलेब्स से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। लेकिन, पिछले दिनों अरशद वारसी ने फिल्म में प्रभास के किरदार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे वह तब से लेकर अब तक साउथ सिनेमा के सेलेब्स के निशाने पर हैं।

Bollywood News: प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें'

इस विवाद ने एक बार फिर से साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच की खाई को उजागर किया है। अरशद वारसी के बयान ने यह बहस भी खोल दी है कि क्या साउथ सिनेमा के अभिनेताओं को बॉलीवुड में अपना स्थान बनाने के लिए अपनी छवि बदलनी चाहिए? क्या "कल्कि 2898 एडी" जैसी फ़िल्मों को दर्शकों द्वारा अधिक स्वीकृति मिल सकती है अगर अभिनेताओं की अभिनय शैली अधिक बॉलीवुड-ओरिएंटेड होती हैं। नाग अश्विन ने अपने बयान में कहा कि उन्हें अरशद के शब्दों से दुख हुआ है और उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह के बयानों को हल्के में नहीं ले सकते हैं।

अरशद वारसी का गलत बयान

Bollywood News: प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें'

अरशद वारसी पिछले दिनों एक इंटरव्यू में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के किरदार 'भैरवा' के लुक की तुलना 'जोकर' से की थी। फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए अरशद वारसी का यह बयान साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और एक बार फिर से साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस छिड़ गई। इस बीच फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने भी अरशद वारसी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और इस पर कड़ी निंदा की।

अरशद वारसी के गलत बयान पर नाग अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

Bollywood News: प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें'

नाग अश्विन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अरशद वारसी के 'जोकर' वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बॉलीवुड बनाम टॉलीवुड के मुद्दे पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म 'कल्कि 2' में प्रभास एक और दमदार अवतार में नजर आएंगे, जो 2898 एडी के बाद की कहानी को दर्शाता है। नाग अश्विन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अरशद वारसी के बयान पर निशाना साधा हैं।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "चलो, ज्यादा पीछे नहीं जाते हैं...अब उत्तर-दक्षिण या बॉलीवुड बनाम टॉलीवुड की बात नहीं है. हमें बड़ी तस्वीर पर ध्यान देना चाहिए... एक संयुक्त भारतीय फिल्म इंडस्ट्री। अरशद साहब को अपने शब्दों को समझदारी से चुनना चाहिए था, लेकिन कोई बात नहीं... मैं उनके बच्चों के लिए बुजी खिलौने भेज रहा हूं और प्रभास को कल्कि 2 में बेहतरीन दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।"

अरशद ने अपने बयान में क्या कहा?

Bollywood News: प्रभास को 'जोकर' कहकर घिरे अरशद, फिल्म 'कल्कि' के डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा - 'अपने शब्द सोच-समझकर उपयोग करें'

जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने फिल्म "कल्कि 2898 एडी" में प्रभास के लुक की तुलना जोकर से की। उन्होंने कहा, "फिल्म में प्रभास एक जोकर की तरह लग रहे थे। मैं इसमें मैड मैक्स देखने की उम्मीद कर रहा था। मुझे वहां मेल गिब्सन को देखने की इच्छा थी। तुमने उसे किस तरह बना दिया यार? ऐसा क्यों करते हो, मुझे समझ नहीं आता।" अरशद के इस बयान के बाद सुपरस्टार नानी से लेकर सुधीर बाबू तक ने अभिनेता को निशाने पर लिया।

 

Leave a comment