छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, जिन्हें हम सभी ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी के रूप में जानते हैं, ने मीडिया के साथ अपने निजी और पेशेवर जीवन को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने पति से अलगाव, उनकी मौत, बेटी आशी और टीवी शो से जुड़े अनुभवों को साझा किया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: छोटे पर्दे पर शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी बनकर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए जानी जाती हैं। व्यक्तिगत जीवन में शुभांगी कई उतार-चढ़ावों से गुजरीं, लेकिन उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करना कभी नहीं छोड़ा। पति से अलगाव, सिंगल मदर होने की चुनौतियां और पति के जाने की पीड़ा जैसी परिस्थितियों के बीच उन्होंने कलाकार होने का धर्म निभाया। दस साल तक भाबी जी घर हैं से जुड़ी रहने वाली शुभांगी की जगह अब शिल्पा शिंदे ने शो में वापसी की है, लेकिन शुभांगी को इससे कोई शिकवा नहीं है।
पति पीयूष के जाने का दर्द
शुभांगी अत्रे ने कहा कि पिछले कुछ साल उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। उन्होंने बताया,
'पिछले साल जब मेरे पति पीयूष चल बसे, तो यह मेरे लिए बहुत पीड़ादायक अनुभव था। मैं उन्हें अपनी खुशियों और आशी (बेटी) के साथ हमेशा याद रखूंगी। हाल ही में भोपाल जाते हुए फिल्म देखने, मैं उनके लिए थिएटर में एक सीट रिजर्व रखूंगी। यह मेरा खुद से वादा है। पीयूष ने मेरी एक्ट्रेस बनने की राह आसान की और हमेशा मुझे सपोर्ट किया।'
शुभांगी ने यह भी कहा कि वे अपने पति की यादों को खुशियों और प्यार के साथ संजोए रखेंगी। उनका मानना है कि उनके पति हमेशा उन्हें और उनकी बेटी को आशीर्वाद देते रहेंगे।
बेटी आशी: वरदान और सहारा
शुभांगी अत्रे ने अपनी बीस साल की बेटी आशी के साथ अपने मजबूत रिश्ते की बात साझा की। उन्होंने कहा, “मदरहुड एक वरदान है। आशी मेरे लिए हमेशा सहारा रही है। जब वह यूएस में पढ़ाई के लिए जा रही थी, तो उसकी एक ही चिंता थी कि मैं अपना ध्यान रखूं। बेटियां वरदान होती हैं, वे अपने माता-पिता की चिंता करती हैं और मार्गदर्शन देती हैं।
![]()
‘भाभी जी घर पर है’ से जुड़े भावनात्मक पल
शुभांगी ने बताया कि दस साल तक अंगूरी भाभी के किरदार में जुड़े रहने के बाद शो से अलग होना भावनात्मक रूप से मुश्किल था। उन्होंने कहा, “अंतिम दिन सेट पर मंदिर में मैं रो पड़ी थी। इतने सालों तक सेट और किरदार से जुड़ाव ऐसा हो गया कि खिड़कियां, दरवाजे और हर चीज़ जैसे अपने लगने लगी थी। मैं दर्शकों के प्यार को हमेशा याद रखूंगी।
उनका यह भी कहना है कि अब शो में शिल्पा शिंदे लौट चुकी हैं और उन्हें दर्शकों से यही अपील है कि शो और किरदार को उतना ही प्यार दें जितना पहले दिया था। उन्होंने कहा, “किरदार कलाकार से बड़ा होता है। मैं इसे बड़े प्यार से निभाकर लौट रही हूँ, और शिल्पा इसे उसी प्यार से आगे बढ़ाएंगी।
फैंस की ममता और सपोर्ट
फिल्म की शूटिंग के दौरान शुभांगी ने अपने फैंस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि एक फैन उनके लिए ऋषिकेश तक आया, और कई गिफ्ट्स, प्रसाद और खत लेकर आया। यह देखकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “मुझे उनके प्रेम से बहुत शक्ति मिली और यह एहसास हुआ कि मेरे फैंस हमेशा मेरे साथ हैं।
शुभांगी ने फिल्म के सेट पर रवि किशन के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, “रवि जी बहुत सहज अंदाज में अभिनय करते हैं। सेट पर मस्ती-मजाक का माहौल बनाते हैं और हम सबकी टांग खींचते रहते हैं। उनके साथ काम करके बहुत मज़ा आया और मैंने बहुत कुछ सीखा।










