कर्नाटक में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि गुटबाजी नहीं है और हाईकमान का निर्णय ही अंतिम होगा। मंत्रीमंडल फेरबदल व नेतृत्व परिवर्तन पर सभी को इसका पालन करना होगा।
Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री (CM) की कुर्सी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) डीके शिवकुमार ने अपने-अपने बयान जारी किए हैं। उन्होंने दोनों ने साफ किया कि सियासी अफवाहों पर व्यक्तिगत स्तर पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी और पार्टी हाईकमान का फैसला अंतिम होगा।
डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया गुटबाजी का मुद्दा
डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि वे किसी गुट के नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी 140 विधायकों (MLA) के अध्यक्ष हैं और उनके लिए सभी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को दिल्ली भेजने का आदेश नहीं दिया है।
![]()
उन्होंने आगे कहा कि 'गुटबाजी मेरे खून में ही नहीं है। सभी 140 विधायक मेरे विधायक हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल (Cabinet) में फेरबदल की बात की है। ऐसे में संभव है कि कुछ लोग मंत्री बनना चाहते हैं और इसलिए केंद्रीय नेतृत्व और खरगे साहब से मिल रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है।'
डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि 'कुछ लोग मुख्यमंत्री के साथ जाते हैं ताकि अपना चेहरा दिखा सकें और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिले। इसमें गलत क्या है? कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे पांच साल पूरा करेंगे। मैं उनको बधाई देता हूं और हम सब मिलकर काम करेंगे।'
सिद्धारमैया ने हाईकमान को बताया निर्णायक
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान (High Command) ही अंतिम फैसला करेगा। चाहे नेतृत्व बदलने का मामला हो या मंत्रीमंडल के पुनर्गठन (Cabinet Reshuffle) का विषय, हर निर्णय हाईकमान का होगा।
सिद्धारमैया ने कहा कि 'हाईकमान ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं किया है। हम उनकी बात का इंतजार करेंगे। हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, मुझे उसे मानना पड़ेगा, शिवकुमार को भी मानना पड़ेगा और सभी को मानना पड़ेगा।'











