स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन-ऑफ के लिए नहीं, इन छुपे फीचर्स से बन सकता है आपका काम आसान

स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन-ऑफ के लिए नहीं, इन छुपे फीचर्स से बन सकता है आपका काम आसान

स्मार्टफोन का पावर बटन कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है, जिनका सही इस्तेमाल आपके समय और मेहनत दोनों को बचा सकता है। स्क्रीनशॉट, कॉल डिस्कनेक्ट, SOS और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर फोन को और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं।

पावर बटन से झटपट लें स्क्रीनशॉट

आज के समय में मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जरूरी जानकारी, मैसेज या ऑनलाइन रसीद को सेव करने की जरूरत अक्सर पड़ती है। ऐसे में कई लोग स्क्रीनशॉट लेने के लिए अलग ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

जबकि स्मार्टफोन का पावर बटन यह काम बहुत आसानी से कर सकता है। इसके लिए पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाना होता है। कुछ ही सेकंड में स्क्रीनशॉट क्लिक होकर फोन की गैलरी में सेव हो जाता है।

बिना स्क्रीन छुए कॉल करें डिस्कनेक्ट

कई लोगों को यह नहीं पता होता कि स्मार्टफोन के पावर बटन से कॉल को डिस्कनेक्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए फोन की कॉल या डायलर सेटिंग्स में जाना जरूरी होता है।

सेटिंग्स में Power Button to End Call विकल्प को ऑन करने के बाद कॉल के दौरान केवल पावर बटन दबाने से ही कॉल कट जाती है। यह फीचर ड्राइविंग या मीटिंग के समय काफी मददगार साबित होता है।

इमरजेंसी में पावर बटन बनता है सबसे बड़ा सहारा

स्मार्टफोन का पावर बटन इमरजेंसी हालात में सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है। अधिकतर स्मार्टफोन में इसमें SOS इमरजेंसी फीचर दिया जाता है।

पावर बटन को 3 से 5 बार तेजी से दबाने पर यह फीचर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद आपके पहले से सेव किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को कॉल या अलर्ट मैसेज चला जाता है।

वॉइस असिस्टेंट और टॉर्च भी कंट्रोल करें

कई स्मार्टफोन में पावर बटन को वॉइस असिस्टेंट के साथ जोड़ने की सुविधा दी जाती है। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर संबंधित ऑप्शन को एक्टिव करना होता है।

इसके बाद पावर बटन को कुछ सेकंड दबाकर वॉइस कमांड दी जा सकती है। इसके अलावा, टॉर्च ऑन होने पर पावर बटन दबाकर उसे तुरंत बंद भी किया जा सकता है, जिससे बैटरी की बचत होती है।

Leave a comment