Smriti Mandhana का जलवा, साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीता ICC अवार्ड

स्मृति मंधाना ने 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 747 रन और 4 शतक लगाए। आईसीसी ने उन्हें वेस्ट महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया।

स्मृति मंधाना ने 13 मैचों में 747 रन और 4 शतक के साथ दमदार प्रदर्शन किया। ICC ने उनकी शानदार बल्लेबाजी को सराहते हुए उन्हें बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Smriti Mandhana: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बीते साल शानदार प्रदर्शन से खुद को विश्व क्रिकेट में एक और ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। मंधाना को महिला क्रिकेट की महान बल्लेबाजों में गिना जाता है, और उनका खेल इस पहचान को सही साबित करता है। उनके प्रदर्शन का लोहा आईसीसी ने भी माना है।

मंधाना बनीं वेस्ट महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Smriti Mandhana का जलवा, साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीता ICC अवार्ड

आईसीसी ने स्मृति मंधाना को साल 2024 की वेस्ट महिला वनडे क्रिकेटर का खिताब दिया है। इस अवॉर्ड के लिए भारतीय टीम की उपकप्तान ने लॉरा वोलवार्डाट, टेमी बेयूमोंट और हेली मैथ्यूज जैसी बड़ी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

2024 में मंधाना का धमाकेदार प्रदर्शन

साल 2024 में स्मृति मंधाना ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 पारियों में कुल 747 रन बनाए। मंधाना ने 57.86 की औसत और 95.15 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन में चार शतक शामिल थे।

Smriti Mandhana का जलवा, साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीता ICC अवार्ड

इसके अलावा, मंधाना ने 100 से ज्यादा बाउंड्रीज लगाईं। इनमें 95 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वह आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। वह इस चैंपियनशिप के दौरान चार अंकों में पहुंचने वाली सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी हैं।

दूसरी बार जीता अवॉर्ड

स्मृति मंधाना ने यह अवॉर्ड दूसरी बार अपने नाम किया है। इससे पहले वह 2018 में भी यह खिताब जीत चुकी हैं। अभी तक यह अवॉर्ड भारत के नाम केवल दो बार ही आया है, और दोनों ही बार मंधाना ने इसे अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स के बराबर पहुंचीं

Smriti Mandhana का जलवा, साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीता ICC अवार्ड

मंधाना के अलावा केवल न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह अवॉर्ड दो बार जीता है। बेट्स ने 2013 और 2016 में यह अवॉर्ड अपने नाम किया था।

मंधाना का भविष्य उज्ज्वल

मंधाना के शानदार खेल और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में उनकी जगह मजबूत कर दी है। आने वाले वर्षों में मंधाना से और भी बड़े कारनामों की उम्मीद है।

Leave a comment