Sony Xperia 10 VIII जल्द होगा लॉन्च, 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

Sony Xperia 10 VIII जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन में 8GB RAM, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

Sony के आगामी Xperia 10 VIII की प्रमोशनल तस्वीर लीक हुई है। फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। डिजाइन पिछले मॉडल जैसा हो सकता है और लॉन्च जल्द संभव है।

Tech: Sony अपने नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Xperia 10 VIII को जल्द पेश कर सकता है। लॉन्च से पहले फोन की पहली प्रमोशनल तस्वीर सामने आई है, जिसमें इसका रियर डिजाइन दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM दी जा सकती है। कंपनी ने मंगलवार को एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है।

Xperia 10 VIII का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा

Sony Xperia 10 VIII की सामने आई प्रमोशनल तस्वीर में फोन का रियर पैनल दिखाई दे रहा है। डिजाइन को देखकर लगता है कि कंपनी ने पिछले मॉडल Xperia 10 VII के मुकाबले इस बार बड़े बदलाव नहीं किए हैं।

फोन के पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें दो कैमरा सेंसर मौजूद हैं। इसके साथ Sony की ब्रांडिंग भी दी गई है। डिजाइन में प्रमुख बदलाव कलर ऑप्शन को लेकर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में लाइट ग्रीन शेड के साथ शिमरिंग व्हाइट फिनिश दिया जा सकता है।

8GB RAM और Snapdragon प्रोसेसर की उम्मीद

Xperia 10 VIII के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि Geekbench लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन को Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ देखा गया है।

दिलचस्प बात यह है कि Xperia 10 VII में भी यही प्रोसेसर और RAM कॉन्फिगरेशन दिया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि Sony नए मॉडल में बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के बजाय मौजूदा फीचर्स को बेहतर बनाने पर फोकस कर सकती है।

फोन की कैमरा क्षमता, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कैमरा और बैटरी में क्या मिल सकता है?

पिछले मॉडल Xperia 10 VII के फीचर्स को देखते हुए नए फोन में भी कुछ समान स्पेसिफिकेशन्स मिलने की संभावना जताई जा रही है। Xperia 10 VII में 50MP का मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था।

पिछले मॉडल में 5,000mAh की बैटरी और 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले भी मौजूद था। Xperia 10 VIII में कंपनी इन फीचर्स को बरकरार रखती है या इनमें बदलाव करती है, इसकी पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।

Sony ने मंगलवार को एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसी इवेंट में Xperia 10 VIII से पर्दा उठा सकती है। हालांकि फोन की कीमत, उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a comment