मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह के कारोबार में GIFT Nifty करीब 43 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 24,168 के आसपास कारोबार करता दिखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी के लिए निगेटिव शुरुआत के संकेत मिले।
बिजनेस न्यूज़: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत मिल रहे हैं। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू स्तर पर बड़े ट्रिगर्स की कमी निवेशकों की धारणा पर असर डाल सकती है। सुबह के कारोबार में Gift Nifty में गिरावट दर्ज की गई, जिससे Sensex और Nifty की कमजोर शुरुआत की संभावना जताई जा रही है।
सुबह करीब 7 बजे Gift Nifty 43 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 24,168 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक फिलहाल वैश्विक घटनाक्रम, कॉर्पोरेट नतीजों और कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं पर नजर बनाए रखेंगे। ईरान पर संभावित नए अमेरिकी प्रतिबंधों की चर्चा के बीच भू-राजनीतिक अनिश्चितता भी वैश्विक बाजारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे माहौल में मंगलवार को व्यापक बाजार की दिशा के बजाय स्टॉक-स्पेसिफिक गतिविधियां अधिक महत्वपूर्ण रह सकती हैं।
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
मंगलवार को Ardee Industries, MV Electrosystems, State Trading Corporation of India और Vineet Laboratories अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर सकती हैं। इन कंपनियों की आय, मुनाफे और भविष्य के कारोबार को लेकर दिए जाने वाले संकेत संबंधित शेयरों में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकते हैं।
TCS के लिए अंतरराष्ट्रीय विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई Tata Consultancy Services Netherlands BV के बोर्ड ने Porsche AG की सहायक कंपनी MHP Management- und IT-Beratung GmbH में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है।
यह सौदा करीब 320 मिलियन यूरो की एंटरप्राइज वैल्यू पर होने की जानकारी है। इस अधिग्रहण को TCS की यूरोपीय बाजारों और तकनीकी परामर्श कारोबार में मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में अहम कदम के रूप में देखा जा सकता है।

Aegis Logistics का बिजनेस ट्रांसफर समझौता
Aegis Logistics ने अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Aegis Terminal (Pipavav) के साथ लगभग 525 करोड़ रुपये का बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। समझौते के तहत पिपावाव पोर्ट पर मौजूद 36,000 MT क्षमता वाले विशेष अमोनिया स्टोरेज टर्मिनल को ‘स्लंप सेल’ के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा। Kotak Mahindra Bank ने अपने Euro Medium Term Note कार्यक्रम के तहत 2031 में मैच्योर होने वाले 5.478 फीसदी सीनियर नोट्स के रूप में 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।
वहीं, ICICI Bank ने अपने 7.5 अरब डॉलर के ग्लोबल मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम के तहत 1 अरब डॉलर के सीनियर अनसिक्योर्ड फिक्स्ड रेट नोट्स की कीमत तय की है। दोनों बैंकों की विदेशी फंडिंग गतिविधियां निवेशकों के फोकस में रह सकती हैं।
Great Eastern Shipping के बायबैक प्रस्ताव पर नजर
Great Eastern Shipping Company का बोर्ड 27 अगस्त को कंपनी के पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगा। बायबैक की संभावित घोषणा के चलते कंपनी का शेयर मंगलवार के कारोबार में चर्चा में रह सकता है। Piramal Finance ने 24 अगस्त को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) शुरू किया। कंपनी ने प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य 2,102.65 रुपये तय किया है और इस इश्यू से करीब 2,100 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
HEG के बोर्ड ने रिजु झुनझुनवाला को नई जिम्मेदारी देते हुए कंपनी का चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2031 तक रहेगा।
Coal India का वैश्विक विस्तार
Coal India ने सिंगापुर में अपनी सहायक कंपनी CIL Global की शुरुआत की है। कंपनी का उद्देश्य विदेशों में महत्वपूर्ण खनिज संपत्तियों से जुड़े अवसर तलाशना, निवेश प्रबंधन को बेहतर बनाना और भविष्य के अधिग्रहण के लिए अधिक लचीलापन तैयार करना है। UCO Bank ने 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट जारी करने को मंजूरी दी है। दूसरी ओर, Afcons Infrastructure को UPEIDA के साथ मध्यस्थता मामले में करीब 335.50 करोड़ रुपये का अवार्ड मिला है।











