Sunil Narine ने टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 600 विकेट लेने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

टी20 क्रिकेट में सनिल नारिन ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया। वे 600 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए। पढ़ें उनकी रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि,
Sunil Narine ने टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 600 विकेट लेने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

क्रिकेट की दुनिया में वेस्टइंडीज के स्पिन जादूगर सुनील नरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले वे दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: क्रिकेट के सबसे तेज फॉर्मेट टी20 में अपनी रहस्यमयी गेंदों से बल्लेबाजों को लंबे समय तक परेशान करने वाले सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के इस स्पिनर ने टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बनकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया। यह खास उपलब्धि उन्होंने बुधवार को खेले गए आईएलटी20 मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ हासिल की।

नरेन का कमाल 

यह उपलब्धि नरेन ने बुधवार को खेले गए ILT20 2025 मैच में हासिल की, जिसमें वे अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ मैदान में उतरे। अपने 600वें विकेट के लिए नरेन ने टॉम एबेल का विकेट लिया। इस विकेट ने नरेन को साबित कर दिया कि वे केवल एक स्पिनर नहीं, बल्कि टी20 इतिहास के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक हैं।

Sunil Narine ने टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 600 विकेट लेने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

टी20 क्रिकेट की खासियत है कि इसमें बल्लेबाज तेज़ी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे गेंदबाजों के लिए विकेट लेना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। नरेन ने अपनी मिस्ट्री गेंद, ऑफ स्पिन, कैरम बॉल और बदलती स्पीड से लगातार बल्लेबाजों को चकमा दिया और इस मुश्किल रिकॉर्ड को हासिल किया। इससे पहले यह कारनामा अफगानिस्तान के राशिद खान (681 विकेट) और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (631 विकेट) ने किया था। नरेन के बाद इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर (570 विकेट) का नाम आता है।

नरेन का 600 नंबर की जर्सी से सम्मान

इस ऐतिहासिक मौके पर अबू धाबी नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने नरेन को 600 नंबर की स्पेशल एडिशन जर्सी भेंट की। यह जर्सी उनके करियर की इस अभूतपूर्व उपलब्धि का सम्मान करने के लिए दी गई। नरेन ने लंबे समय तक नाइट राइडर्स ग्रुप की विभिन्न टीमों के लिए खेलते हुए टीम को कई जीत दिलाई है। नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने प्रेस रिलीज में कहा, नरेन की यह उपलब्धि न केवल गौरव का क्षण है बल्कि यह टी20 इतिहास के सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स में से एक होगी।

सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL), त्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (MLC) और अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) में लंबे समय तक खेलते हुए अपनी टीम के लिए निर्णायक प्रदर्शन किया है।

Leave a comment