T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने घोषित की भारतीय टीम, शुभमन गिल बाहर; ईशान किशन और रिंकू सिंह की हुई एंट्री

T20 World Cup 2026 के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन में बड़ा बदलाव करते हुए शुभमन गिल को बाहर रखा गया, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम में

टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी टी20 विश्व कप 2026 अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। लंबे इंतजार और अटकलों के बाद घोषित हुई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा झटका शुभमन गिल के फैंस को लगा है, जिन्हें इस बार टीम में जगह नहीं मिली, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल उपकप्तान

बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया है। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन समिति का मानना है कि अक्षर का अनुभव और भारतीय परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

टीम चयन का सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना रहा। हालिया टी20 फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने यह बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

ईशान किशन और रिंकू सिंह की दमदार वापसी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वहीं, मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी टीम में जगह मिली है। रिंकू अपनी फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं और टी20 फॉर्मेट में मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं।

बीसीसीआई ने भारतीय और श्रीलंकाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित टीम चुनी है। टीम में चार स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर और पांच गेंदबाज शामिल किए गए हैं। स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों विभागों में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।

भारत की 15 सदस्यीय टीम – T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने घोषित की भारतीय टीम, शुभमन गिल बाहर; ईशान किशन और रिंकू सिंह की हुई एंट्री

  • बल्लेबाज (4)
    • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
    • अभिषेक शर्मा
    • तिलक वर्मा
    • रिंकू सिंह
  • विकेटकीपर (2)
    • संजू सैमसन
    • ईशान किशन
  • ऑलराउंडर (4)
    • हार्दिक पांड्या
    • शिवम दुबे
    • वाशिंगटन सुंदर
    • अक्षर पटेल (उपकप्तान)
  • गेंदबाज (5)
    • जसप्रीत बुमराह
    • अर्शदीप सिंह
    • हर्षित राणा
    • कुलदीप यादव
    • वरुण चक्रवर्ती

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स से होगा। भारत अपने अधिकतर मुकाबले घरेलू मैदानों पर खेलेगा, जबकि पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे।

भारत का लीग स्टेज शेड्यूल

  • 7 फरवरी: भारत बनाम यूएसए
  • 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया
  • 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स

अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Leave a comment