टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार ICC ने फाइनल के समापन समारोह में पॉप आइकन रिकी मार्टिन को परफॉर्म करने के लिए चुना है, जिससे उत्सव का रोमांच दोगुना हो जाएगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। विश्व कप के समापन समारोह में विदेशी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। फाइनल मैच में प्यूर्टो के रिको के पॉप स्टार Ricky Martin परफॉर्म करेंगे और यह परफॉर्मेंस मैच की शुरूआत से पहले होगी।
आईसीसी ने मार्टिन के नाम का एलान करते हुए खुशी जताई है। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा और इसके पहले समापन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। अहमदाबाद में दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबले की उम्मीद है, लेकिन चौकों और छक्कों की बारिश से पहले मार्टिन अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
रिकी मार्टिन की प्रस्तुति का एलान
ICC ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि प्यूर्टो रिको के सुपरस्टार रिकी मार्टिन फाइनल मैच से पहले स्टेडियम की ताबड़तोड़ मनोरंजन प्रस्तुति देंगे। ICC ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
'टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जश्न और भी शानदार हो गया है। हमें खुशी है कि वर्ल्ड आइकन रिकी मार्टिन फाइनल में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह उत्सव का ऐसा अवसर होगा, जिसे कोई मिस नहीं करना चाहेगा।'
समापन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा और स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। ICC के मुताबिक, रिकी मार्टिन फाइनल मैच की शुरूआत से पहले दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जिससे दर्शकों को क्रिकेट और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

फाइनल में पहुंची टीमें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले भी बेहद रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने केवल 1 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए। इंग्लैंड ने बमुश्किल 7 रनों से मुकाबला गंवाया, जिससे टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह टीम इंडिया अपने वर्तमान चैम्पियन टाइटल को बचाने के लिए 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी।
इस फाइनल में न सिर्फ क्रिकेट का रोमांच होगा, बल्कि समापन समारोह में रिकी मार्टिन का लाइव परफॉर्मेंस इसे और भी यादगार बना देगा। उनके हिट सॉन्ग्स और इंटरएक्टिव प्रस्तुति दर्शकों को स्टेडियम में बांधे रखेंगे। ICC ने बताया कि फाइनल के दिन स्टेडियम की पूरी व्यवस्थाएं और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि दर्शक आराम से मैच और संगीत दोनों का आनंद ले सकें।










