बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। पिछले कुछ समय से तारा का नाम 'स्काई फोर्स' फेम एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है।
एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के प्रति किया गया एक इशारा, जिसने फैंस को रिश्ते को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में इंडिया कॉउचर वीक 2025 के दौरान तारा ने रैंप वॉक करते हुए वीर को फ्लाइंग किस दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा और तेज हो गई कि दोनों अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के करीब हैं।
क्या रिश्ते को कर दिया गया है सार्वजनिक?
दिल्ली में आयोजित इंडिया कॉउचर वीक 2025 के मंच पर जब तारा सुतारिया रैंप पर उतरीं, तो उनकी ग्लैमरस अपीयरेंस और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन इस पूरे शो का हाइलाइट बना वह पल जब तारा ने रैंप वॉक के दौरान मंच के सामने बैठे वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस भेजी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस इसे साफ संकेत मान रहे हैं कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि प्यार भी है।
तारा और वीर को पिछले कुछ महीनों में कई बार साथ देखा गया है। सबसे पहले दोनों ने लैक्मे फैशन वीक 2025 में एक साथ रैंप वॉक किया था। उसी समय से दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में छाने लगी थीं। इसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जब वे दिल्ली फैशन वीक के लिए रवाना हो रहे थे। एक बार फिर, तारा ने वीर के साथ अपनी उपस्थिति से इन खबरों को मजबूती दी है।
डिनर डेट और इटली वेकेशन की खबरें
कुछ समय पहले तारा और वीर को मुंबई के एक हाई-एंड रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों ने डिनर किया। हालांकि, उन्होंने पपराज़ी को साथ पोज़ देने से मना कर दिया था। लेकिन फैंस ने उनकी केमिस्ट्री से अनुमान लगा लिया था कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। इसके अलावा यह भी खबर आई थी कि तारा और वीर ने साथ में इटली में छुट्टियां बिताई थीं। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं की थीं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में मिलती-जुलती लोकेशन्स और बैकग्राउंड्स से फैंस को यकीन हो गया कि दोनों साथ ही थे।
तारा सुतारिया की लव लाइफ पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। उन्होंने लगभग तीन साल तक रणबीर कपूर के कज़िन और एक्टर आदार जैन को डेट किया था। लेकिन 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका नाम एक समय पर एक्टर अरुणोदय सिंह से भी जोड़ा गया, लेकिन तारा ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था।
वहीं दूसरी ओर, वीर पहाड़िया का नाम भी बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं से जुड़ चुका है। सबसे पहले उनका नाम सारा अली खान के साथ चर्चा में आया था। इसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं, लेकिन मानुषी ने वीर को अपना अच्छा दोस्त बताया था।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
तारा और वीर के हालिया रैंप वॉक वीडियो के बाद, सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। कुछ लोगों ने लिखा, तारा ने फ्लाइंग किस से दिल जीत लिया, ये प्यार का इजहार है। वीर और तारा बॉलीवुड का अगला पावर कपल बनने जा रहे हैं। फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि जल्द ही दोनों इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर सकते हैं।