अधिकांश लोग अपने स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल केवल टीवी शो, वेब सीरीज और मूवीज देखने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें मौजूद HDMI पोर्ट इसे कई अन्य कामों के लिए सक्षम बनाता है। गेम कंसोल, लैपटॉप, स्मार्टफोन, साउंडबार, स्ट्रीमिंग डिवाइस और सर्विलांस कैमरा कनेक्ट करके स्मार्ट टीवी का उपयोग और आसान और मल्टीफंक्शनल बनाया जा सकता है।
Smart TV HDMI Port: आपके घर के स्मार्ट टीवी में लगे HDMI पोर्ट सिर्फ मूवी या शो देखने तक सीमित नहीं हैं। इस पोर्ट की मदद से आप गेम कंसोल, लैपटॉप, स्मार्टफोन, साउंडबार, स्ट्रीमिंग डिवाइस और यहां तक कि CCTV कैमरे भी कनेक्ट कर सकते हैं। इससे स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर और ऑफिस के कई कार्यों में सहायक बन जाता है।
गेमिंग और लैपटॉप के लिए स्मार्ट टीवी
HDMI पोर्ट से गेम कंसोल कनेक्ट कर आप बिना किसी अलग गेमिंग स्टेशन के घर पर ही प्ले स्टेशन या एक्स बॉक्स का मज़ा ले सकते हैं। आधुनिक स्मार्ट टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4K सपोर्ट के साथ गेमिंग का अनुभव और बेहतर बना देते हैं।
इसी तरह, लैपटॉप को HDMI के जरिए जोड़कर स्मार्ट टीवी को सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रेजेंटेशन, गेमिंग या अन्य कामों के लिए बड़ी स्क्रीन पर काम करना आसान हो जाता है।
![]()
ऑडियो और स्ट्रीमिंग डिवाइस
आजकल मॉडर्न साउंडबार में HDMI ARC सपोर्ट मौजूद है, जिससे सिर्फ एक केबल से टू-वे कम्यूनिकेशन संभव है। इससे वायरिंग की झंझट बिना शानदार ऑडियो क्वालिटी का आनंद लिया जा सकता है।
स्ट्रीमिंग डिवाइस जैसे फायर टीवी स्टिक या क्रोमकास्ट को HDMI पोर्ट में लगाकर पुराने टीवी को भी रिस्पॉन्सिव और तेज इंटरफेस में बदला जा सकता है। इससे आप अपनी पसंद की ऐप्स आसानी से चला सकते हैं।
स्मार्ट निगरानी के लिए इस्तेमाल
अधिकतर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर HDMI आउटपुट के साथ आते हैं। इसे स्मार्ट टीवी से जोड़कर घर, ऑफिस या गार्डन में लगे CCTV कैमरे के फुटेज को रियल-टाइम में देखा जा सकता है। इससे निगरानी करना और सुरक्षा बनाए रखना और आसान हो जाता है।








