Test Match INDW vs SAW : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला क्रिकेट ने रचा इतिहास, खिलाडी ने हासिल किया नया मुकाम

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, स्पोर्ट न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़, न्यूज़

भारत महिला क्रिकेट टीम ने 90 साल के इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया है जो अन्य टीम नहीं कर पाई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और भारतीय महिला टीम के बीच खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने एक ऐतिहासिक कारनाम कर दिखाया हैं. भारतीय महिला टीम यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन चुकी हैं। ​​हरमनप्रीत कौर की अगुआई टीम ने महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में ऐसा कारनाम कर दिखाया है जो अभी तक कोई भी अन्य महिला टीम नहीं कर सकी। बता दें, भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 600 रन बनाकर उच्च स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई हैं।

भारत ने तोडा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का रिकॉर्ड

Test Match INDW vs SAW : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला क्रिकेट ने रचा इतिहास, खिलाडी ने हासिल किया नया मुकाम

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में 603/6 (घोषित) करके इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।बता दें कि इससे पहले एक पारी में सर्वाधिक टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस साल की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ टेस्ट मैच में 575/9d रन बनाए थे। जानकारी के मुताबिक भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन और दूसरे दिन के पहले घंटे में साउथ अफ्रीका पर दबदबा बनाते हुए यह विशाल स्कोर बनाकर मैच में अपने पकड़ मजबूत कर ली हैं।

 

महिला टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली टीम

Test Match INDW vs SAW : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला क्रिकेट ने रचा इतिहास, खिलाडी ने हासिल किया नया मुकाम

1. भारत -  604/6 घोषित, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2024.

2.ऑस्ट्रेलिया - 575/9 घोषित, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2024.

3.ऑस्ट्रेलिया - 569/6 घोषित, इंग्लैंड के खिलाफ साल 1998.

4.ऑस्ट्रेलिया - 525 रन, भारत के खिलाफ साल 1984.

5. न्यूजीलैंड -  517/8 रन, इंग्लैंड के खिलाफ साल 1996.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड

Test Match INDW vs SAW : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला क्रिकेट ने रचा इतिहास, खिलाडी ने हासिल किया नया मुकाम

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए पहले दिन हरफमौला बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक और उसके बाद सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 113 गेंद में अपना शतक पूरा करके जेनेट ब्रिटिन के 137 गेंद में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शेफाली ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 23 चौके और आठ छक्के की मदद से 205 रन की बेहतरीन पारी खेली। इनका साथ देने वाली ओपनर स्मृति मंधाना ने अपना वनडे फॉर्म जारी रखते हुए 161 गेंदों का सामना करते हुए 27 चौके और एक छक्के की मदद से 149 रन की पारी खेली। टीम के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 292 रन की विशाल साझेदारी निभाई। भारतीय महिला टीम ने अपनी पारी छह विकेट के नुकसान पर 604 रन बनाकर घोषित कर दी।

Leave a comment