Ladakh Accident News: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान हुए शहीद

लद्दाख हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लद्दाख से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। नदी में टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान शहीद हो गए। मृतकों में  जीसीओ (जूनियर कमीशन अधिकारी) भी शामिल हैं। यह घटना मंदिर मोड़ के पास हुई थी।

लेह: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया और टैंक पर सवार सेना के पांच जवान नदी में बह गए। इस हादसे में सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी सहित पांच जवानों की मौत हो गई। रक्षा अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार (28 जून) तड़के सवा तीन बजे एक टी-72 टैंक नदी पार करते समय उसमे सवार सेना के पांच जवान नदी में बह गए। नदी में डूबने से पांच जवान शहीद हो गए। गोताखोरों ने नदी से पांचो की बॉडी को बाहर निकला।

जवानों की बॉडी को नदी से निकाला बाहर

Ladakh Accident News: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान हुए शहीद

अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टैंक अभ्यास के दौरान टी-72 टैंक पर सवार होकर कई सैनिक नदी को पार कर रहे थे। नदी पार करते समय अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण टेंक अंसन्तुलित हुआ और उसमे सवार सैनिक पानी में डूब गए। इस घटना में जूनियर कमीशन अधिकारी सहित पांच जवानों की डेड बॉडी पानी के अंदर से बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मृत जवानों की पहचान हो गई हैं।

घटना में ये जवान हुए शहीद

Ladakh Accident News: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान हुए शहीद

1. आरआईस एमआर कुमार रेड्डी

2. डीएफआर भूपेन्द्र कुमार नेगी

3. एलडी अकदुम खान तैयबम

4. हवलदार अयूब खान (6255 एफडी वर्क शॉप)

5. सीएफएन नागराज कुमार पी (एलआरडब्ल्यू)

Leave a comment