The 50: नया सेलिब्रिटी रियलिटी शो, जानिए फॉर्मेट से लेकर कंटेस्टेंट और एलिमिनेशन तक हर डिटेल

The 50 Reality Show: नया सेलिब्रिटी रियलिटी शो The 50 की हर जानकारी एक ही जगह। जानिए शो का फॉर्मेट, कौन हैं कंटेस्टेंट, एलिमिनेशन प्रक्रिया और रोमांचक ट्विस्ट।

रियलिटी शो के फैंस के लिए अब एक नया रोमांचक अनुभव आने वाला है। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर 1 फरवरी से प्रसारित होने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रियलिटी शो की दुनिया में अब एक नए शो ‘द 50’ की एंट्री होने जा रही है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कुछ भी पहले से तय नहीं है—सब कुछ अचानक घटित होगा, जो इसे अन्य रियलिटी शोज़ से अलग बनाता है। हालांकि यह शो बिग बॉस की तरह एक सेलिब्रिटी रियलिटी शो ही है, लेकिन इसमें अंतर यह है कि एक साथ 50 बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी स्टार हिस्सा लेंगे। प्रतियोगी अपने दम, समझ, रणनीति और सर्वाइवल स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

शो का कॉन्सेप्ट इस विचार से आया है कि दर्शकों को अनपेक्षित और रोमांचक टर्न्स के साथ एक ऐसा अनुभव दिया जाए, जहां हर प्रतियोगी की चाल और रणनीति निर्णायक हो।

‘द 50’ का कॉन्सेप्ट 

‘द 50’ का आइडिया फ्रांसीसी शो Les Cinquante से लिया गया है। यह शो पहले फ्रांस में लोकप्रिय हुआ, जहां इसके चौथे सीजन ने युवा और कमर्शियल ऑडियंस को काफी आकर्षित किया। इसके बाद पोलैंड में 2025 में यह शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर लॉन्च हुआ और जर्मनी में भी इसे लॉन्च के समय प्राइम वीडियो के टॉप शो में शामिल किया गया। 

अमेरिका में इसे हिस्पैनिक चैनल टेलीमुंडो पर दिखाया गया और चैनल ने इसे दूसरे सीजन के लिए भी हरी झंडी दी। भारतीय संस्करण में इस फॉर्मेट को देश के ऑडियंस के हिसाब से तैयार किया गया है।

शो का फॉर्मेट और खेल की खासियत

शो में 50 बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी स्टार्स हिस्सा लेंगे। प्रतियोगी अपनी स्ट्रेटेजी, सर्वाइवल स्किल और टीमवर्क के जरिए खेलेंगे।

  • टीम स्ट्रक्चर: 50 कंटेस्टेंट्स को 10 टीमों में बांटा गया है, हर टीम में 5 सदस्य हैं और प्रत्येक टीम का अपना कप्तान है।
  • टास्क और मुकाबले: शो में नियमित टास्क होंगे, जिसमें टीमों का आपस में मुकाबला होगा।
  • विकल्प और एलिमिनेशन: जीतने वाली टीम को पावर और फायदे मिलते हैं, जबकि हारने वाली टीम अनसेफ जोन में जाती है। जीतने वाली टीम तय करती है कि अनसेफ टीम के किस सदस्य को बाहर जाना है।
  • सरप्राइज ट्विस्ट: हर एपिसोड में नया ट्विस्ट आता है—कभी शॉकिंग मोड़, कभी रिश्तों का बदलना। इससे खिलाड़ियों को लगातार रणनीति बदलने और योजना बनाने की जरूरत होती है।

शो में 50 एपिसोड होंगे, जिनमें ड्रामा, दोस्ती, टकराव और गठबंधन देखने को मिलेगा।

कंटेस्टेंट्स की लाइनअप और शो का होस्ट

शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में बने बड़े पैलेस स्टाइल सेट पर हुई। इसमें एक खास ‘शेर’ का कांसेप्ट रखा गया है, जो गेम की दिशा और कंटेस्टेंट्स की गतिविधियों पर नजर रखेगा। शो में कई टीवी कलाकार, सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर नजर आएंगे। इनमें प्रमुख नाम हैं:

करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकेजा, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, छठा पांडे, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबीका ध्रुवे, रजत दलाल, अदनान शेख, नतालिया जैनोशेक खानजादी, डीनो जेम्स, मनीषा रानी और रिद्धिमा पंडित।

शो की मेजबानी फराह खान करेंगी। उनके मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज से शो में मनोरंजन और ह्यूमर का तड़का रहेगा। ‘द 50’ का इंटरएक्टिव प्राइज सिस्टम इसे और खास बनाता है। ऑडियंस सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट और प्रेडिक्शन भी कर सकती है। 

Leave a comment