Aditi Bhatia बचपन से ही कैमरे के सामने सहज रही हैं। महज पांच महीने की उम्र में उन्होंने पहला विज्ञापन किया था। अब अदिति The Kerala Story 2: Goes Beyond से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभा अदिति भाटिया अपने करियर और संघर्ष को लेकर चर्चा में हैं। अदिति भाटिया, जो महज पांच महीने की उम्र से कैमरे के सामने थीं, अब बड़े पर्दे पर The Kerala Story 2: Go Beyond से डेब्यू कर रही हैं। बाल कलाकार के रूप में फिल्मों, विज्ञापनों और टीवी शोज़ में काम करने के बाद अदिति ने अभिनय को लेकर परिवार और खुद के बीच जंग लड़ी, खासकर तब जब उनकी मां उन्हें इंजीनियर बनाना चाहती थीं।
सेट पर बीता बचपन
अदिति बताती हैं कि उनका पहला अनुभव कैमरे के सामने मॉल में हुआ। “जब मैं सिर्फ पांच महीने की थी, तब एक निर्देशक ने मुझे माता-पिता के साथ मॉल में देखा और पोर्टफोलियो बनवाने की सलाह दी। उसी उम्र में मैंने अपना पहला विज्ञापन किया। परिवार में कोई भी एक्टिंग से जुड़ा नहीं था, लेकिन मेरा बचपन सेट पर बीता। स्कूल के बाद मेरा प्लेग्राउंड शूटिंग सेट हुआ करता था। जैसे बच्चे खेलने जाते हैं, वैसे मैं सेट पर जाती थी।”
अदिति भाटिया ने बाल कलाकार के रूप में कई प्रमुख फिल्मों में काम किया। उन्होंने द ट्रेन में इमरान हाशमी की बेटी, चांस पे डांस में शाहिद कपूर के बचपन की भूमिका और शूटआउट एट लोखंडवाला में संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने विवाह में अमृता राव के बचपन का रोल भी किया। उन्होंने कई विज्ञापनों में क्रिकेट के दिग्गजों सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ काम किया।

परिवार का संघर्ष और विद्रोह
अदिति की मां एक शिक्षक हैं और चाहते थे कि अदिति इंजीनियर बने। अदिति बताती हैं, “मम्मी जब स्टॉप पर होर्डिंग में बच्चों का विज्ञापन देखती थीं, मैं ऊपर लगी हीरोइन का पोस्टर देखती थी। मुझे पोस्टर पर आना था तो अभिनय में आने को लेकर मैंने थोड़ा विद्रोह किया।” किशोरावस्था में उन्हें सीमित अवसर मिले, लेकिन टीवी शो ये है मोहब्बतें ने उन्हें नई पहचान दी।
टीवी शो के बाद अदिति ने अमेरिका में Lee Strasberg Acting Institute से वर्कशॉप की और भारत लौटकर थिएटर में प्रशिक्षण लिया। कोविड-19 के बाद उनका करियर एक नए मोड़ पर आया और कई प्रोजेक्ट्स हाथ से निकलने के बाद उन्हें The Kerala Story 2 में 16 साल की लड़की का किरदार मिला। इस फिल्म में उन्हें एक्टिंग, डांस और रोमांस का मौका मिला।
क्यों चुनी ये भूमिका?
अदिति बताती हैं कि उनका किरदार राजस्थान की लड़की का है। लोग मुझे अक्सर ब्यूटी ब्रांड्स से जोड़कर देखते थे। यह भूमिका मेरे लिए अलग पहचान बनाएगी। फिल्म की कहानी दिखाती है कि ब्रेनवाश कैसे धीरे-धीरे होता है। कोई भी इसके जाल में फंस सकता है। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। फिल्म का मकसद किसी को दोष देना नहीं, बल्कि यह बताना है कि अगर आपके साथ कुछ गलत होता है तो आपको चुप रहने या अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है।











