UP Digital Highway: यूपी को मिलेगा पहला डिजिटल हाईवे; बाराबंकी से बहराइच तक सफर होगा हाईटेक, 24 घंटे नेटवर्क सुविधा

यूपी का पहला डिजिटल हाईवे बाराबंकी से बहराइच तक सफर को बनाएगा हाईटेक।24 घंटे नेटवर्क सुविधा के साथ स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट और एडवांस कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश में जल्द ही पहला डिजिटल हाईवे बनने जा रहा है, जो 101 किलोमीटर लंबा होगा। यह हाईवे बाराबंकी से बहराइच तक बनेगा, जिससे बाराबंकी, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। 

लखनऊ: बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाले फोर लेन हाईवे का निर्माण अब अगले वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने इस परियोजना के पहले चरण के टेंडर की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 6 मार्च निर्धारित थी, लेकिन पर्याप्त संख्या में कंपनियों की भागीदारी न होने के कारण इसे आगे बढ़ाया गया हैं। 

एनएचएआइ ने इसी वित्तीय वर्ष में 101 किलोमीटर लंबे इस फोर लेन हाईवे की परियोजना को स्वीकृति दी थी, जिससे बाराबंकी से बहराइच का सफर सुगम होगा। परियोजना के पहले चरण में बाराबंकी से जरवल तक 51 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस हाईवे की खासियत यह होगी कि इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी, जिससे यात्रियों को 24 घंटे नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, हाईवे पर एनपीआर (नेशनल परमिट रजिस्टर) कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहन चालकों की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे।

अगले वित्तीय वर्ष में होगा निर्माण कार्य शुरू

UP Digital Highway: यूपी को मिलेगा पहला डिजिटल हाईवे; बाराबंकी से बहराइच तक सफर होगा हाईटेक, 24 घंटे नेटवर्क सुविधा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस परियोजना के पहले चरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन पर्याप्त संख्या में कंपनियों ने भाग नहीं लिया। इसी कारण अब टेंडर की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

पहला चरण: बाराबंकी से जरवल तक 51 किलोमीटर हाईवे का निर्माण।
दूसरा चरण: घाघरा नदी पर 1 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।
तीसरा चरण: जरवल से बहराइच तक 49 किलोमीटर हाईवे तैयार किया जाएगा।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने पहले चरण के लिए 975 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

डिजिटल हाईवे की खासियतें

UP Digital Highway: यूपी को मिलेगा पहला डिजिटल हाईवे; बाराबंकी से बहराइच तक सफर होगा हाईटेक, 24 घंटे नेटवर्क सुविधा

* ऑप्टिकल फाइबर केबल से हाईवे पर 24 घंटे नेटवर्क की सुविधा।
* सुरक्षा के लिए एनपीआर कैमरों की तैनाती।
* रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था।
* नेपाल जाने वाले यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ।

Leave a comment